नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुश्री शैलजा ने वार्षिक निरीक्षण किया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong>  पिपरा थाना का सोमवार को नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुश्री शैलजा ने वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना दैनिकी&comma; हाजत&comma; मालखाना&comma; वायरलेस&comma; सीसीटीएनएस प्रणाली और सिरिस्ता कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। इसके साथ ही थाने में लंबित विभिन्न कांडों के अनुसंधान की प्रगति की भी समीक्षा की गई।नगर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता होनी चाहिए और आम लोगों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम किया जाए।निरीक्षण के दौरान थाना के अभिलेखों के रखरखाव और कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया गया। पुलिसकर्मियों को सतर्कता&comma; जनसेवा और कानून-व्यवस्था के उच्च मानकों का पालन करने की हिदायत दी गई।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर पुलिस अधीक्षक ने रात्रि गश्ती और वाहन जांच अभियान को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने और अपराध की रोकथाम के लिए सक्रियता बढ़ाने को कहा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया

अतिक्रमण पर कार्रवाई, दुकान आवंटन को लेकर दुकानदारों में नाराजगी

किराना दुकानदार को मारी गोली अपराधियों ने की तीन राउंड फायरिंगबाएं पैर में लगी गोली