स्कूल में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिया संदेश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>मालसलामी थाना क्षेत्र के सिमली स्थित तरुणोदय ग्लोबल स्कूल में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हें-मुन्ने बच्चों ने एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के अटूट प्रेम और रिश्ते का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने एक-दूसरे को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की खुशियां साझा कीं। स्कूल परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्कूल की प्राचार्या मीनाक्षी रानी ने कहा कि विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने से बच्चों को भारतीय संस्कृति और पारंपरिक पर्वों की जानकारी मिलती है। साथ ही उनमें आपसी प्रेम&comma; भाईचारा और सामाजिक मूल्यों की भावना भी विकसित होती है। इस अवसर पर मुस्कान&comma; सोहानी&comma; तन्नू रानी&comma; सिमरन कौर&comma; अंकिता कुमार समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुस्साए ड्राइवरों ने किया हंगामा

काजीकोरैया–राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार सजग, युद्धस्तर पर जारी बचाव कार्य

राष्ट्रीय खेल दिवस पर गांधी मैदान में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन