नग्गल थाना प्रभारी की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, डीएसपी ने कहा – हर पहलू से जांच जारी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अंबाला&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>हरियाणा के अंबाला जिले के नग्गल थाने में तैनात थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों की देखरेख में जांच शुरू कर दी गई है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना शनिवार दोपहर करीब 3&colon;15 बजे थाने के परिसर में हुई। बताया जा रहा है कि कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर स्टाफ मौके पर पहुंचा तो थाना प्रभारी घायल अवस्था में मिले। पास ही उनकी सरकारी सर्विस रिवॉल्वर पड़ी थी। उन्हें तुरंत अंबाला शहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया&comma; जहां डॉक्टरों ने दोपहर 3&colon;55 बजे मृत घोषित कर दिया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मामले को लेकर अंबाला के डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार ने बताया कि नग्गल एसएचओ कर्मवीर सिंह की गोली लगने से मौत हुई है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पूरे मामले की हर एंगल से गहनता से जांच की जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस गोली चलने के एंगल सहित अन्य वैज्ञानिक पहलुओं की जांच कर रही है।मृतक सब-इंस्पेक्टर मूल रूप से कुरुक्षेत्र जिले के रामगढ़ रोड के रहने वाले थे। वह पिछले करीब एक साल से नग्गल थाने की कमान संभाल रहे थे। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजन सिविल अस्पताल पहुंच गए हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही है। वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

स्वरोजगार को मिलेगा नया बल, पात्र महिलाओं को रियायती ब्याज पर 5 लाख तक का ऋण मिलेगा

पवन की हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार!

फैक्टरी से प्रिंटिंग स्क्रीन चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार!