पटना के महावीर मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री, बजरंगबली समेत देवताओं की पूजा-अर्चना

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; न्यूज़ क्राइम 24।<&sol;strong> राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे&comma; जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में बजरंगबली&comma; भगवान शंकर और शनि देव की आराधना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पद्मश्री आचार्य किशोर कुणाल की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्य द्वार पर श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल&comma; समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी तथा विजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री करीब 20 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने मंदिर की व्यवस्था और गतिविधियों को लेकर सचिव सायण कुणाल से जानकारी भी ली। मौके पर मंदिर के एसीईओ बीके मिश्रा&comma; अधीक्षक के सुधाकरण समेत कई अधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सीमावर्ती गांव हटेवा में एसएसबी का नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 134 पशुओं का हुआ उपचार

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति