मारवाड़ी महिला समिति की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, दिव्यांग छात्राओं के लिए आयोजित हुई प्रतियोगिता

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; न्यूज़ क्राइम 24।<&sol;strong> मारवाड़ी महिला समिति&comma; पटना सिटी शाखा के तत्वावधान में प्रांतीय प्रथम कार्यकारिणी बैठक का आयोजन के&period;एस&period; स्क्वायर भवन परिसर में किया गया। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न सामाजिक गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राठी&comma; राष्ट्रीय सचिव बबीता बगड़िया&comma; प्रांतीय अध्यक्ष बीना चौधरी&comma; पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना गुप्ता&comma; राष्ट्रीय आंचल प्रमुख अनीता अग्रवाल&comma; राष्ट्रीय संस्कार-संस्कृति प्रमुख मीना तोदी एवं प्रांतीय सचिव पूजन झुनझुनवाला मौजूद रहीं। इस अवसर पर कुम्हरार स्थित अंतर ज्योति बालिका विद्यालय की 21 दिव्यांग छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई&comma; जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। शाखा की ओर से दिव्यांग बच्चों को भोजन कराया गया तथा विद्यालय के अध्यक्ष को सम्मानित किया गया। साथ ही मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के 10 कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शनिवार को आयोजित मुख्य बैठक में सभी पदाधिकारियों का शंखध्वनि एवं कुमकुम से स्वागत किया गया। इस दौरान सेवा प्रकल्पों का प्रदर्शन किया गया&comma; जिसके अंतर्गत एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन एवं दो जरूरतमंद परिवारों को जीविकोपार्जन हेतु आटा चक्की प्रदान की गई। सभा के दौरान शाखा अध्यक्ष तारा झुनझुनवाला द्वारा राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों को संस्कार-संस्कृति के तहत दुपट्टा एवं गाय भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन शाखा अध्यक्ष विनीता डोकानिया ने किया। इस अवसर पर शाखा सचिव पूजा माखरिया&comma; पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष उषा पोद्दार&comma; शोभा गुप्ता&comma; लता खेतान&comma; नीना मोटवानी सहित यामिनी मित्तल&comma; लता चूड़ीवाल&comma; श्वेता डागरिया&comma; कविता पोद्दार&comma; उर्मिला साह&comma; पूनम झुनझुनवाला&comma; मनोरमा सुल्तानिया&comma; संगीता अग्रवाल&comma; संगीता पोद्दार&comma; संगीता झुनझुनवाला&comma; सीता झुनझुनवाला&comma; नीता राठी&comma; नेहा सर्राफ&comma; बबीता डागरिया&comma; नीलम सर्राफ&comma; अमृता&comma; सुधा गुप्ता&comma; नमिता लाडिया समेत अनेक गणमान्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

इंटर व मैट्रिक विशेष सह कम्पार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट जारी

90 के दशक में जिनको बिहार की जनता भविष्य के मुख्यमंत्री के रूप में देख रही थी, आज आनंद मोहन पर दो कौड़ी के लोग सवाल उठा रहे

मोदी सरकार की ‘युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति’ की प्रतिबद्धता का प्रमाण : मंगल पांडेय