दुर्गा पूजा पर मुख्यमंत्री ने दी पटनावासियों को बड़ी सौगात

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> दुर्जा पूजा के पहले दिन ही बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने पटनावासियों को बड़ी सौगात दी हैं। मुख्यमंत्री द्वारा एक साथ दो लिंक पथ का लोकार्पण किया गया है। जिसके बाद से गाड़िया दौड़नी शुरू हो गई हैं। बतादे की JP गंगा पथ &lpar;मैरिन ड्राइव&rpar; को अशोक राजपथ से जोड़ दिया गया है। लिंक पथ बनने के बाद पटना AIIMS&comma; NMCH और PMCH के बीच दूरी 25 मिनट की हो गई हैं। 25 मिनट के अंदर एक से दूसरे और तीसरे बड़े अस्पताल तक पहुंचा जा सकता है। इससे मरीज और आम जनों को आने-जाने में आराम मिलेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अशोक राजपथ-JP गंगा पथ लिंक रोड़ बनने से गांधी मैदान&comma; दीघा&comma; दानापुर और सोनपुर से अशोक राजपथ जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। 1 घंटे की दूरी 10 मिनट में तय कर सकेंगे। यही नहीं अशोक राजपथ इलाके से गायघाट भी जाना आसान हो गया है। लोग&comma; 20 मिनट में गायघाट पहुंच जाएंगे। ठीक यही सुविधा पटना सिटी से अशोक राजपथ जाने में मिलेगी। वहीं JP गंगा से अशोक राजपथ लिंक रोड से गांधी मैदान&comma; साइंस कॉलेज&comma; पटना कालेज के भीड़-भाड़ वाले इलाके से JP गंगा पथ पहुंचने में आसानी होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने गायघाट एलिवेटेड सड़क को भी JP गंगा पथ से कनेक्ट कर दिया है। JP गंगा पथ और अशोक राजपथ पर मुख्यमंत्री ने जिन दो लिंक रोड का लोकार्पण किया है। वह कृष्णा घाट लिंक रोड़ और गायघाट अप रैंप लिंक रोड़ है। अशोक राजपथ को साइंस कॉलेज के पास जोड़ा गया है। जिससे स्टूडेंट्स को बड़ा लाभ मिलेगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

रेल पेंशनरों को साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील

232वीं रैंक के साथ प्रिया कुमारी ने यूपीएससी में रचा इतिहास

तीन दिवसीय जिला वार्षिक ज्ञान यज्ञ सह कबीर लीला का मानिकपुर में आयोजन