बदलती जीवनशैली उच्च रक्तचाप का बड़ा कारण, नियमित व्यायाम और संतुलित आहार जरूरी : डॉ. राजू अग्रवाल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित। <&sol;strong>अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना में सोमवार को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस 2026 मनाया गया। इस अवसर पर औषधि विभाग की ओर से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए&period; कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च रक्तचाप के खतरों और उससे बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करना था&period;संस्थान में 16 एवं 18 मई को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए&comma; जिनमें करीब 150 लोगों और संस्थान के कर्मचारियों ने भाग लिया&period; शिविर में उच्च रक्तचाप पूर्व अवस्था एवं उच्च रक्तचाप की जांच की गई&period; कई लोगों में बढ़े हुए रक्तचाप के संकेत मिलने पर उन्हें तत्काल चिकित्सकीय परामर्श&comma; सलाह सत्र और जीवनशैली में सुधार संबंधी सुझाव दिए गए। 18 मई को संस्थान परिसर में कार्यकारी निदेशक के नेतृत्व में जागरूकता पदयात्रा भी निकाली गई&period; इसके माध्यम से लोगों को नियमित रक्तचाप जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया&period; पदयात्रा में चिकित्सकों&comma; परिचारिका अधिकारियों&comma; कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संस्थान के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर ब्रिगेडियर डॉ&period; राजू अग्रवाल ने कहा कि बदलती जीवनशैली&comma; असंतुलित खानपान&comma; तनाव और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण उच्च रक्तचाप के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है&period; उन्होंने लोगों से संतुलित आहार लेने&comma; प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम करने&comma; पर्याप्त नींद लेने और समय-समय पर रक्तचाप जांच कराने की अपील की&period; उन्होंने कहा कि जागरूकता और नियमित जांच से इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। इस वर्ष विश्व उच्च रक्तचाप दिवस की विषयवस्तु &OpenCurlyDoubleQuote;अपने रक्तचाप को सही तरीके से मापें&comma; उसे नियंत्रित रखें एवं दीर्घायु जीवन जिएं” रखी गई थी&period; इसके माध्यम से लोगों को नियमित रक्तचाप जांच और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि भारत सहित पूरी दुनिया में उच्च रक्तचाप तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है&period; देश में लगभग हर तीन में से एक वयस्क उच्च रक्तचाप से प्रभावित है&comma; जबकि बड़ी संख्या में लोगों को इसकी जानकारी तक नहीं होती&period; अनियंत्रित उच्च रक्तचाप हृदय रोग&comma; मस्तिष्क आघात&comma; गुर्दा रोग और अन्य गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण माना जाता है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश ओबीसी के प्रवक्ता भरत चौरसिया राजद में शामिल

पश्चिम बंगाल में बिगड़ते हालात और वंदे मातरम को लेकर इमारत ए शरिया ने जताई चिंता

बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में आठवां अनुसन्धान परिषद आयोजित, तकनीकी नवाचार पर हुआ मंथन