रक्तदान मानवता की सेवा है : डॉ. राकेश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दानापुर&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बी&period; एस&period; कॉलेज&comma; दानापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना &lpar;एनएसएस&rpar; के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ&period; राकेश रंजन ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित रक्तदान शिविर के अवसर पर बोल रहे थे। यह शिविर बी&period; एस&period; कॉलेज&comma; दानापुर की एनएसएस इकाई एवं बुद्धा कैंसर ब्लड सेंटर&comma; कुसुमपुर कॉलोनी&comma; नहर रोड&comma; दानापुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों&comma; शिक्षकों और कर्मचारियों ने रक्तदान कर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह किया। कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो&period; मधु प्रभा सिंह ने इस आयोजन की सराहना करते हुए अपने संदेश में कहा कि हमें रक्तदान से संबंधित गलतफहमियों से बचना चाहिए और स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ&period; राकेश रंजन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान एक महापुण्य का कार्य है और हम सभी को उचित जांच के बाद नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर बुद्धा कैंसर ब्लड सेंटर के मार्केटिंग मैनेजर श्री रंजन कुमार&comma; डॉ&period; खालिद&comma; मिथिलेश&comma; रीति कुमारी&comma; अभिषेक सहित उनकी पूरी टीम ने उचित प्रोटोकॉल के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सबसे पहले कॉलेज के शिक्षकों&comma; जिनमें डॉ&period; आशुतोष कुमार&comma; प्रो&period; शिवचंद्र सिंह&comma; डॉ&period; आभास&comma; डॉ&period; सत्यम&comma; डॉ&period; चिरंतन शामिल थे&comma; ने रक्तदान कर इस आयोजन का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रो&period; रीता कुमारी&comma; प्रो&period; गोपाल यादव&comma; डॉ&period; रीता&comma; डॉ&period; संजय&comma; डॉ&period; आभास सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना जिला न्यायालय का बड़ा आदेश : रुक्मणी बिल्डटेक की संपत्ति होगी कुर्क

टूटी पाइपलाइन से घरों में पहुंच रहा नाले का गंदा पानी

शाहपुर डबल मर्डर पर सांसद पप्पू यादव का हमला : अपराधियों को संरक्षण दे रही है सरकार