डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को स्थानीय रेणु सार्वजनिक पुस्तकालय में राष्ट्रवाद के पुरोधा डॉ&period; श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर भाजपा नेता प्रवीण कुमार एवं नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू ने कहा कि डॉ&period; श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र पुनर्निर्माण में स्वदेशी नीति के प्रबल समर्थक थे। उनका संपूर्ण जीवन भारत की एकता&comma; अखंडता और प्रगति के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि 6 जुलाई उन लाखों लोगों के लिए विशेष दिन है&comma; जो राष्ट्रवाद और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों में विश्वास रखते हैं। डॉ&period; मुखर्जी का जीवन साहस&comma; राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की अमर मिसाल है। आधुनिक भारत में बहुत कम ऐसे नेता हुए हैं&comma; जिनमें बुद्धिमत्ता&comma; जनसेवा और नैतिक दृढ़ता का इतना उत्कृष्ट संगम देखने को मिला हो। उनका जीवन सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र यादव&comma; जिला उपाध्यक्ष प्रतापनारायण मंडल&comma; जिला प्रवक्ता प्रो&period; गणेश ठाकुर&comma; महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चांदनी सिंह&comma; पूर्व नगर अध्यक्ष रजत सिंह&comma; प्रदीप कनोजिया&comma; आदर्श गोयल&comma; आयुष कुमार&comma; राधा देवी&comma; नगर मंत्री विपिन जायसवाल&comma; शिवराम शर्मा&comma; पप्पू राय&comma; रामनाथ साह&comma; वार्ड पार्षद गणेश गुप्ता&comma; भाजयुमो जिला मंत्री अर्नव सिंह गोलू&comma; माधवलाल दास सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने डॉ&period; मुखर्जी के बलिदान और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री नम्रता सिंह&comma; पूनम देवी&comma; रूपा देवी&comma; सुनीता देवी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

स्कूल में पिटाई के बाद छात्र की मौत से पटना में बवाल

डायल-112 के सफल चार वर्ष पूरे, बिहार में 60 लाख से अधिक लोगों को मिली आपात सहायता

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों की 18 जुलाई को पटना में होगी महत्वपूर्ण बैठक