पटना के विकास के बिना बिहार का विकास संभव नहीं : रविशंकर प्रसाद

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में जन सभा को संबोधित किया। विधानसभा अतर्गत गौतम बुद्ध मंडल में बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा की पांच बार से विधायक चुने जाने के बाद भाजपा ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है&comma; राज्यसभा में वे बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे और देश के उच्च सदन में बिहार की बात रखेंगे&comma; ये हम सबके लिए सुखद है। भाजपा के सामान्य कार्यकर्ता से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष होना ये बांकीपुर की जनता का सम्मान है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री प्रसाद ने मोहल्ले के लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की&comma; उन्होंने कहा की हम सबको मिलकर नितिन नवीन के विरासत को आगे बढ़ाना है&comma; विधानसभा में जो विकास के कार्य उनकी नेतृत्व में हुए है और कई कार्य जो चल रहे है उनको गति देकर पूर्ण करवाना है । व्यक्तिगत संबंधों पर श्री प्रसाद ने कहा की नितिन नवीन लोकसभा में मेरे वोटर है और विधानसभा के चुनाव में मैं उनका वोटर हूं इसके अलावे हमारे पुराने पारिवारिक संबंध हैं। रविशंकर प्रसाद ने बांकीपुर में विकास कार्यों की चर्चा करते अटल पथ&comma; मंदिरी नाला&comma; राजीव नगर नाला सैदपुर एवं बाकरगंज नाले की चर्चा की&comma; उन्होंने कहा की आजादी के बाद पहली बार पटना के सभी बड़े नालों को ढकने का काम हो चुका है अथवा पूर्ण होने की प्रक्रिया में है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ये सारे विकास के कार्य भाजपा नेतृत्व में ही संभव है और आगे भी भाजपा के नेतृत्व में बांकीपुर में बिजली&comma; पानी&comma; सड़क और स्वास्थ&comma; नागरिक सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था के क्षेत्र लगातार काम होते रहेंगे। अकेले गंगा नदी पर आज छह पुल है&comma; बांस घाट का सौंदर्यीकरण किया जा चुका है &comma; उसके साथ ही राजेंद्र बाबू का भव्य स्मारक बन रहा हैं&comma; जिसमें देश का पांचवा वेस्ट टू वंडर पार्क अपने आप में एक मिसाल होगा और पटना को नई पहचान देगा। रविशंकर प्रसाद ने बांकीपुर की जनता का आभार जताते हुए कहा की पूरा बांकीपुर एक परिवार है और भाजपा के साथ हमेशा रहा हैं और आगे भी रहेगा । इस अवसर पर अजीत लाली&comma; सरदार अमर सिंह&comma;जयराज निषाद प्रमोद सिंह मुन्ना यादव&comma; चंपा पासवान&comma; गुड्डू पासवान इत्यादि उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शेखपुरा डीएम की समीक्षा बैठक : लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज, 2131 मामलों में बॉडी वारंट के निर्देश

बिपार्ड पटना को मिला ISO 9001 : 2015 प्रमाण-पत्र, सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई

“सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम : डीएम शेखर आनंद ने सुनी 15 फरियादियों की समस्या, बोले बार-बार चक्कर नहीं कटवाएंगे