भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने वरिष्ठ नेताओं से की भेंट, आवास पर जाकर किया सम्मान व लिया आशीर्वाद

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> भारतीय जनता पार्टी&comma; बिहार के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज सुबह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की&comma; सभी वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया तथा उनका कुशलक्षेम जानकर संगठनात्मक मार्गदर्शन प्राप्त किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सबसे पहले वरिष्ठ भाजपा नेता&comma; पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्म पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ&period; सी&period; पी&period; ठाकुर के आवास पहुंचे। उन्होंने डॉ&period; ठाकुर का सम्मान किया&comma; उनका हालचाल जाना तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी बेली रोड स्थित पूर्व राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद जी के आवास पहुंचे&comma; जहां उन्होंने उनका सम्मान करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों के बीच विस्तृत संवाद हुआ। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य श्रीमती किरण घई के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात कर उनका सम्मान किया तथा कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर उन्होंने संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डॉ&period; सी&period; पी&period; ठाकुर एवं पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद जी ने विश्वास व्यक्त किया कि संजय सरावगी के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा और बिहार के विकास में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने वरिष्ठ नेताओं को आश्वस्त किया कि वे संगठन को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मिथिला और भाजपा की संस्कृति रही है कि वरिष्ठ नेताओं से निरंतर आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया जाता है। उल्लेखनीय है कि संजय सरावगी ने गुरुवार को औपचारिक रूप से भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाला था।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई