भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मिलकर अपनी शुभकामनायें दिया

&NewLine;<p> <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24<&sol;strong>&rpar; – 28 नवंबर 2025 आज भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी के नेतृत्व में क्रीड़ा प्रकोष्ठ के आयोजन समिति के सदस्यों ने बिहार सरकार की नव मनोनीत खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र से सम्मानित करते हुए आगामी 20 से 25 दिसम्बर तक पटना में आयोजित अटल बिहारी वाजपेयी महिला क्रिकेट चैम्पियनशिप में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण दिया जिसे खेल मंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर इस चैंपियनशिप में शामिल होने की सहमति प्रदान की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उक्त अवसर पर बिहार सरकार की खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनके कार्यकाल में बिहार में खेल और खिलाड़ियों का स्वर्णिम विकास होगा जो धरातल पर दिखेगा साथ ही साथ खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि अटल जी के जयंती पर प्रत्येक वर्ष महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन करना बहुत ही सराहनीय कार्य है इससे बिहार की बेटियों को अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का एक बेहतरीन प्लेटफार्म मिलेगा ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू ने कहा कि सुश्री श्रेयसी सिंह के खेल मंत्री बनने से बिहार के खिलाड़ियों में एक उत्साह का माहौल है उन्हें पूरा विश्वास है कि खिलाड़ियों के समस्याओं को एक खिलाड़ी होने के नाते खेल मंत्री समझेंगी और खिलाड़ियों और उनके खेल के हित में कार्य करेंगे। इस अवसर पर श्री राजू ने कहा कि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ विगत 6 वर्षों से अटल जी के जयंती पर महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन करते आ रही है और इस वर्ष भी 5 दिवसीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन करेगी जिसमें पूरे प्रदेश से लगभग 200 महिला खिलाड़ी ट्रायल के माध्यम से चयनित होकर अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक संतोष कुमार मिश्रा&comma; कोषाध्यक्ष विकास कुमार सिंह&comma; सोशल मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार&comma; विपुल कुमार सिंह उपस्थित थे<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र पटेल निर्विरोध सेक्टर अध्यक्ष निर्वाचित किए

डीएम ने सुनी 54 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश

उप विकास आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा की