तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पिता-बेटे को रौंदा, 6 साल के मासूम की मौत, पिता गंभीर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> फुलवारी शरीफ–खगौल मार्ग पर हाई स्कूल के पास गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार स्कार्पियो ने स्कूटी पर जा रहे पिता और उनके छह साल के बेटे को जोरदार टक्कर मार दी&period; टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छह साल के बच्चे मो&period; ओसाफ की मौके पर ही मौत हो गई&comma; जबकि पिता मो&period; आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए&period; स्थानीय लोगों ने स्कार्पियो और उसके चालक को पकड़ लिया&comma; जिसकी बाद में पुलिस ने हिरासत ले ली।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना मिल्लत कॉलोनी मोड़ के पास हुई&comma; जहां मो&period; आसिफ की इलेक्ट्रिक दुकान भी है&period; पिता अपने बेटे ओसाफ को दोपहर बाद मिल्लत कॉलोनी सेक्टर-2 स्थित मदरसा ले जा रहे थे&period; बच्चा विद्यालय अल बुरूज में यूकेजी का छात्र था&period; जैसे ही वे दुकान के पास पहुंचे&comma; तेज रफ्तार से आई स्कार्पियो ने सामने से स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी&period; दोनों कुछ दूर तक फेंका गए&period; मौके पर अफरा-तफरी मच गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोग तुरंत घायल पिता और बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले गए&comma; जहां से बच्चे को एम्स रेफर किया गया&comma; लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया&period; पिता मो&period; आसिफ का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है&comma; जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लोगों ने दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे स्कार्पियो चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया&period; पुलिस ने वाहन और चालक को अपने कब्जे में ले लिया है&period; प्रभारी थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि सिपारा निवासी अतुल कुमार अपने दोस्त की स्कार्पियो लेकर कहीं जा रहे थे और वाहन की तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हो गई&period; स्कार्पियो चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मो&period; आसिफ मूल रूप से दुल्हन बाजार के नबीनगर के रहने वाले हैं&period; वे पिछले 20 साल से फुलवारी शरीफ में परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं&period; फिलहाल मिल्लत कॉलोनी में मोहम्मद फैयाज के घर में रहते थे&period; उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं—बड़ा बेटा अशद &lpar;9 साल&rpar;&comma; दूसरे नंबर का बेटा ओसाफ &lpar;6 साल&rpar; और सबसे छोटा मो&period; अधान अली &lpar;2 साल&rpar;&period; हादसे में मध्य बेटा ओसाफ की मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>मासूम ओसाफ की मौत से परिवार में मचा कोहराम&comma; मातम का माहौल-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>छह वर्षीय मो&period; ओसाफ की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची&comma; परिवार में चीख-पुकार मच गई&period; मां बेसुध होकर गिर पड़ी और बार-बार बेटे का नाम पुकारती रही&period; अस्पताल में भर्ती पिता मो&period; आसिफ की हालत पहले से ही गंभीर है&comma; जिससे घरवालों की बेचैनी और बढ़ गई है&period; मोहल्ले के लोग भी घटना से सदमे में हैं&period; सबसे छोटा दो साल का भाई बार-बार ओसाफ को खोज रहा है&period; घर में मातमी सन्नाटा पसरा है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र पटेल निर्विरोध सेक्टर अध्यक्ष निर्वाचित किए

डीएम ने सुनी 54 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश

उप विकास आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा की