बिहार : विक्रमशिला सेतु का टूटा स्पैन 3 महीने में बनेगा, मुंगेर-खगड़िया वैकल्पिक रूट तय

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma;  à¤œà¤¯à¤¾ कुमारी &colon; <&sol;strong>भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु का एक स्पैन रविवार देर रात टूटकर नदी में गिर गया। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष सह IPRD सचिव डॉ&period; चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुल का कोई पिलर क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है। टूटे स्पैन को अगले तीन महीने में दुरुस्त कर लिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>वैकल्पिक रूट तय &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<ol class&equals;"wp-block-list">&NewLine;<li>पश्चिम से आने वाले वाहन&colon; मुंगेर होते हुए श्रीकृष्ण सेतु से निकलें।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>पूर्व से आने वाले वाहन&colon; खगड़िया वाले गंगा पुल का इस्तेमाल करें।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>छोटे वाहनों के लिए&colon; गंगा पार कराने को स्टीमर की व्यवस्था की गई है।<&sol;li>&NewLine;<&sol;ol>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>लापरवाही पर कार्रवाई &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुल के रखरखाव की जिम्मेदारी RCD के NH डिविजन के पास थी। इसी लापरवाही पर कार्यपालक अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>IIT और BRO करेंगे जांच &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डॉ&period; सिंह ने कहा कि पुल की मौजूदा स्थिति और टूटने के कारणों की जांच के लिए IIT पटना और पथ निर्माण विभाग के विशेषज्ञों की टीम मौके पर भेजी गई है। CM सम्राट चौधरी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से बात कर बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन BRO से भी मदद मांगी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दिसंबर तक नया पुल भी &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहा फोरलेन पुल इस साल दिसंबर तक तैयार हो जाएगा। इससे पुराने पुल पर ट्रैफिक का बोझ कम होगा। डॉ&period; सिंह ने बताया कि 2001 में बना यह पुल रोजाना भारी दबाव झेलता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>प्रशासन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>3 मई की रात पौने एक बजे पुल पर बड़ी दरार दिखी। भागलपुर ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन ने तुरंत सभी वाहनों को पीछे हटाया। कुछ देर बाद ही स्पैन नदी में गिर गया। डॉ&period; सिंह ने कहा- &&num;8220&semi;पुलिस की मुस्तैदी से कई जानें बच गईं। इसके लिए प्रशासन धन्यवाद का पात्र है।&&num;8221&semi;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>प्रेस वार्ता में मौजूद &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पथ निर्माण विभाग की विशेष सचिव शैलजा शर्मा&comma; IPRD निदेशक अनिल कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शेखपुरा कांग्रेस आश्रम में शोक सभा : भागलपुर जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा को श्रद्धांजलि

पटना में “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत 39 मोबाइल बरामद, असली मालिकों को सौंपे

नक्सल व CLA एक्ट के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित निष्पादन के निर्देश