पटना में “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत 39 मोबाइल बरामद, असली मालिकों को सौंपे

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; न्यूज़ क्राइम 24। <&sol;strong>पटना के अंतर्गत चलाए जा रहे &OpenCurlyDoubleQuote;ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अभियान के तहत सोमवार को कुल 39 गुम व चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में कोतवाली थाना&comma; पटना की टेक टीम और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त कार्रवाई से लगातार सफलता मिल रही है। CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;मध्य&rpar; की दीक्षा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार&comma; जनवरी 2026 से अब तक कोतवाली थाना क्षेत्र में कुल 45 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस किया जा चुका है। इस अभियान में कोतवाली थाना की टेक टीम के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई&comma; जिनमें थानाध्यक्ष अजय कुमार&comma; अपर थानाध्यक्ष बमबम कुमार&comma; शहजाद खान एवं डीईओ &lpar;बेल्ट्रान&rpar; रविश कुमार गौतम शामिल हैं। पटना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत थाना में सनहा या प्राथमिकी दर्ज कराएं&comma; ताकि समय रहते कार्रवाई कर उसे बरामद किया जा सके। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि &OpenCurlyDoubleQuote;ऑपरेशन मुस्कान” के माध्यम से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की