लूट की घटनाओं से सहमा बिहार: बेगूसराय में बैंक लूटा तो सहरसा में गोली मारकर लूटे 7 लाख रुपए

<p><strong><em>सोनू मिश्रा&comma; क्राइम ब्यूरो<&sol;em><&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p><strong>पटना&colon;<&sol;strong> मंगलवार को अपराधियों ने बिहार में लूट की दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है&period; ये अलग-अलग घटनाएं बेगूसराय और सहरसा में हुई हैं&period; पुलिस दोनों मामलों में फिलहाल तफ्तीश कर रही है&period; लूट की पहली घटना बेगूसराय की है जहां अपराधियों ने एक बैंक को निशाना बनाया&period; दिनदहाड़े अपराधियों ने चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के आकोपुर यूको बैंक की शाखा में धावा बोला&period; इस दौरान नकाबपोश अपराधियों ने तकरीबन छह लाख रूपए लूट लिया और चलते बने&period; लूट की रकम की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है&period; मामले की जानकारी मिलते ही एसपी अवकाश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे&period; लूट की दूसरी घटना सहरसा की है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े मोबाइल एजेंसी कर्मचारी सुनील कुमार ठाकुर को गोली मारने के बाद सात लाख रूपए लूट लिए&period; मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर सुनील को गोली मार दी और आराम से पैसे लेकर फरार हो गए&period; गंभीर हालत में सुनील को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है&comma; जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है&period; लूट और गोलीबारी की ये घटना सदर थाना क्षेत्र के पुरब बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप की है&period; मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी भी छानबीन में जुटे हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नवाबगंज अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली उजागर, ड्यूटी से डॉक्टर नदारद; चतुर्थ वर्गीय कर्मी कर रहे मरीजों का इलाज

आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद : माननीय मंत्री श्रवण कुमार

जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पूर्णिया पूर्व में परिवार नियोजन पखवाड़े का आयोजन