ओमिक्रॉन को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, पटना के प्राइवेट स्कूलों को फिर से ऑनलाइन क्लास का निर्देश

&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;साभार&comma; न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> कोरोनावायरस के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर बिहार में भी अब सतर्कता बढ़ा दी गई है&period; शिक्षा विभाग ने पटना के सभी प्राइवेट स्कूलों के लिए निर्देश जारी किया है&period; जिसके तहत सभी स्कूलों में ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण &sol; मुल्यांकन की व्यवस्था के विकल्प को लागू रखने को कहा गया है&period; संक्रमण के खतरे को देखते हुए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने अहम निर्देश जारी किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना के प्राइवेट स्कूलों में अब जल्द ही एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है&period; शिक्षा विभाग ने इससे पहले अब कुछ निर्देश जारी किये हैं&period; जिसका पालन करना अनिवार्य होगा&period; कोरोनावायरस के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए अभी से सतर्कता बरती जाएगी&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>निर्देश जारी-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>1&period;&nbsp&semi;शिक्षण संस्थानों के संचालन में कोविड अनुकूलन व्यवहार सम्बन्धी जारी मानक संचालन प्रक्रिया &lpar;SOP&rpar; को यथावत लागू रखा जाय&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>2&period;&nbsp&semi;नये कोरोना वायरस वैरिएंट ओमिक्रॉन &lpar;Omicron&rpar; को ध्यान में रखकर सभी छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय के कर्मियों के लिए मास्क का उपयोग एवं हैन्ड सैनिटाइजेशन का अनुपालन विशेष रूप से सुनिश्चित किया जाय&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>3&period;&nbsp&semi;शैक्षणिक संस्थानों में ऑनलाईन माध्यम से शिक्षण&sol;मुल्यांकन की व्यवस्था के विकल्प को भी यथा सम्भव उपलब्ध रखा जाय&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>4&period;&nbsp&semi;ऑफलाईन शिक्षण व्यवस्था के तहत यह आवश्यक होगा कि विद्यालय में व्यस्त &lpar;Engaged&rpar; सभी वयस्क कर्मियों को कोविड-19 टीका का दोनों डोज लेने के बाद ही विद्यालय परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जाय&period; प्रतिदिन विद्यालय परिसर&sol; वाहनों को सेनिटाइज अवश्य किया जाय&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>5&period;&nbsp&semi;विद्यालय में नामांकित छात्र-छात्राओं के जरा भी तबीयत खराब होने की शिकायत पर उन्हें ऑफलाईन शिक्षण व्यवस्था से अलग रखा जाय&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बतादें की पटना के जिन दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है&comma; वह 10 दिन पहले दुबई से पटना आए हैं। सूत्रों की माने तो 10 दिन से जांच करने और उन्हें ट्रेस करने का काम किया जा रहा है। दोनों का पता लगाने के बाद जब जांच के लिए नमूना भेजा गया तो रिपोर्ट चौंकाने वाली आई है। दोनों में कोरोना की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कुल 4 लोग एक साथ दुबई से पटना आए हैं उसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव और दो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस कारण से कोरोना के कंफर्मेशन के लिए विशेष जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही कोरोना के नए स्ट्रेन के खतरे को देखते हुए जीनोम सीक्वेंसिंग की तैयारी चल रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

चौक थाना में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

पेंशनर्स के जीवन प्रमाणीकरण हेतु जागरूकता रथ रवाना, 31 मार्च तक कराएं प्रमाणीकरण

विकास को गति देने में SDG के साथ योजनाओं का समन्वय जरूरी : डॉ. एन. विजयलक्ष्मी