बथनाहा पुलिस का बड़ा खुलासा : बिजली तार चोरी गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>बथनाहा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली के तार चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 33 केवी&comma; 11 केवी&comma; एबी केबल एवं पीवीसी बिजली तारों की बड़ी खेप&comma; एक मिनी ट्रक&comma; टाटा योद्धा पिकअप&comma; मोबाइल फोन तथा चोरी में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद किए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; 3 जुलाई 2026 की सुबह करीब सात बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बेलाही गांव के समीप बिजली के चोरी किए गए तारों से लदा एक वाहन से बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी &lpar;फारबिसगंज&rpar; राजकिशोर कुमार के नेतृत्व तथा बथनाहा थानाध्यक्ष राजवीर साहू की मौजूदगी में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर विभिन्न कंपनियों के बिजली के तार बरामद हुए। इसके बाद पूछताछ और आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से मिनी ट्रक&comma; टाटा योद्धा पिकअप&comma; चोरी के बिजली तार&comma; मोबाइल फोन और चोरी में इस्तेमाल किए गए अन्य उपकरण भी जब्त किए गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बेलाही निवासी पवन साह &lpar;33&rpar;&comma; मोहम्मद मुख्तार &lpar;32&rpar;&comma; रूपेश कुमार साह &lpar;19&rpar; और आशीष कुमार &lpar;20&rpar;&comma; बथनाहा थाना क्षेत्र के श्यामनगर &lpar;फेनागढ़&rpar; निवासी पिकअप चालक मोहम्मद अनवर &lpar;40&rpar; तथा उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भजडीहा निवासी ट्रक चालक नरेंद्र कुमार यादव &lpar;40&rpar; के रूप में हुई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार बरामद सामान में 33 केवी एवं 11 केवी बिजली तार&comma; एबी केबल&comma; पीवीसी केबल&comma; मोबाइल फोन&comma; मिनी ट्रक&comma; टाटा योद्धा पिकअप और चोरी में प्रयुक्त अन्य उपकरण शामिल हैं। सभी आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गिरोह के नेटवर्क और चोरी के तारों की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। इस अभियान में थानाध्यक्ष राजवीर साहू&comma; पुअनि मिथिलेश पासवान&comma; गृहरक्षक नंदकिशोर कुमार&comma; संजय कुमार मेहता&comma; कुंदन पासवान&comma; रमेश पासवान तथा चौकीदार कदमलाल पासवान और गिरिजानंद पासवान शामिल रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ ने दी जानकारी &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शनिवार को बथनाहा थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकिशोर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों के विरुद्ध पूर्व से विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली तार चोरी करने वाले इस संगठित गिरोह का पर्दाफाश करना बथनाहा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। गिरोह के पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान कर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण, राहगीरों को ही रहा दिक्कत

राज्यभर में 3,218 आधुनिक कृषि यंत्रों का होगा वितरण, स्थापित होंगे 80 नए ‘यंत्र बैंक’

PCC की बैठक में 29 औद्योगिक परियोजनाओं को मिली स्वीकृति, ₹6,000 करोड़ के निवेश से 3,000 रोजगार के अवसर होंगे सृजित