नेपाल से भारत ला रहे 9.5 किलो गांजा के साथ तस्कर दबोचा, बाइक और मोबाइल जब्त!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल &lpar;एसएसबी&rpar; फुलकाहा को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार शाम विशेष गश्ती के दौरान फुलकाहा कंपनी के जवानों ने 9&period;500 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक टीवीएस राइडर बाइक &lpar;BR38AL4853&rpar; और सैमसंग गैलेक्सी मोबाइल भी बरामद किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; 3 जुलाई 2026 को शाम करीब 5&colon;15 बजे फुलकाहा कंपनी के एएसआई महावीर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय एसएसबी टीम विशेष गश्त पर थी। इसी दौरान भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 188&sol;4 के समीप माणिकपुर गांव के पास&comma; भारतीय सीमा से लगभग 50 मीटर अंदर एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 9&period;500 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार आरोपी की पहचान परमजीत कुमार यादव &lpar;26 वर्ष&rpar;&comma; निवासी बड़हारा&comma; थाना नरपतगंज&comma; जिला अररिया के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह गांजा नेपाल के देवानगंज निवासी सुबोध से लेकर आया था और इसे नाथपुर निवासी सुभाष यादव तक पहुंचाने वाला था। एसएसबी ने गांजा&comma; बाइक और मोबाइल जब्त कर आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए फुलकाहा थाना को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले को लेकर फुलकाहा कैम्प प्रभारी सहायक सेनानायक राणा कुमार ने कहा यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार की गई। मामले में पुलिस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बाँकीपुर उपचुनाव : ए.एन. कॉलेज मतगणना केंद्र की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

बिहार के सभी स्कूलों में अब शनिवार को हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी

पटना एयरपोर्ट ने रचा नया कीर्तिमान, ASQ सर्वे में देश में तीसरा और दुनिया में 69वां स्थान