बसमतिया थाना पुलिस और एसएसबी ने सीमा पर अपराधिक गतिविधि को लेकर किया फ्लेग मार्च

&NewLine;<p><br><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> भारत नेपाल सीमा पर आपराधिक गतिविधि एवं तस्करी के मद्देनजर आज गुरुवार को बसमतिया थाना पुलिस और एसएसबी के जवानों ने थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च से अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में जहां भय का माहौल है वहीं आम लोग भयमुक्त महसूस कर रहा है। यह अभियान बसमतिया थाना अध्यक्ष अमर कुमार एवं बेला एसएसबी कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जवानों और पुलिस बल के साथ चलाया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि एसएसबी और पुलिस के द्वारा सीमा पर इस तरह के कार्य करने से तस्करों और तस्करी पर विराम लग सकता है। तो वहीं अपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी क्षेत्र छोड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे। जिससे क्षेत्रवासी अमन और चैन की सांस ले सकेंगे। थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने कहा इस क्षेत्र में अपराध और तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा