पटना में 32.71 लाख की प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त, एक गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>राजधानी पटना में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ईआईबी &lpar;Excise Intelligence Bureau&rpar; और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त दवाओं की अनुमानित कीमत 32 लाख 71 हजार 560 रुपये बताई गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; गुप्त सूचना के आधार पर 30 जुलाई की रात करीब 11 बजे मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी&comma; शिवपुर स्थित एक अवैध स्टोरेज प्वाइंट पर संयुक्त टीम ने छापेमारी की। तलाशी के दौरान कुल 20 कार्टन में रखी 240 बोतलें&comma; स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन टैबलेट के 3 कार्टन तथा रेक्सोजेसिक इंजेक्शन के 24 कार्टन बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान मेहंदीगंज थाना क्षेत्र निवासी रजनीश कुमार को गिरफ्तार किया गया। बरामद दवाओं की जांच के लिए मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर को भी बुलाया गया। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस और संबंधित विभाग पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुट गए हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पीजी फीस वृद्धि समेत दस सूत्री मांगों को लेकर एआईएसएफ की भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, कुलपति आवास का घेराव

भादो वदी अमावस्या महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 501 महिलाओं ने किया सामूहिक मंगल पाठ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी अररिया पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत