एम्स पटना को एक्सिस बैंक ने भेंट किया 22 लाख का अत्याधुनिक नियोनेटल इन्क्यूबेटर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>समय से पहले जन्म लेने वाले और गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं को बेहतर एवं सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एम्स पटना को बड़ी सौगात मिली है। एक्सिस बैंक ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व &lpar;सीएसआर&rpar; पहल के तहत एम्स पटना के नवजात शिशु रोग &lpar;नियोनेटोलॉजी&rpar; विभाग को लगभग 22 लाख रुपये लागत का अत्याधुनिक नियोनेटल इन्क्यूबेटर मशीन भेंट किया। गुरुवार को विभाग के सेमिनार कक्ष में आयोजित समारोह में एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक प्रो&period; &lpar;ब्रिग&rpar; डॉ&period; राजू अग्रवाल एवं एक्सिस बैंक के बिहार सर्किल हेड धीरज कुमार राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मशीन का उद्घाटन किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यह अत्याधुनिक इन्क्यूबेटर समय से पहले जन्मे तथा कम वजन वाले नवजात शिशुओं के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मशीन नवजातों के शरीर का तापमान नियंत्रित रखने&comma; संक्रमण के खतरे को कम करने&comma; वजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा उन्हें सुरक्षित एवं नियंत्रित वातावरण में उपचार उपलब्ध कराने में सहायक होगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर एम्स पटना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ&period; प्रशांत कुमार सिंह&comma; उप निदेशक &lpar;प्रशासन&rpar; नीलोत्पल बल&comma; डॉ&period; भबेश कांत चौधरी&comma; विशाल कुमार&comma; वित्तीय सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी&comma; डॉ&period; रिची&comma; डॉ&period; सौरभ सहित संस्थान के संकाय सदस्य&comma; वरिष्ठ रेजिडेंट&comma; स्नातकोत्तर छात्र&comma; नर्सिंग अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं एक्सिस बैंक की ओर से धीरज कुमार राय&comma; विशाल कुमार &lpar;टीएएससी सर्किल हेड&rpar;&comma; सुमंत कुमार &lpar;सीनियर मैनेजर&rpar;&comma; भगवती कुमार &lpar;क्लस्टर हेड&rpar;&comma; प्रीतम सिन्हा &lpar;ब्रांच हेड&rpar; समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारी समारोह में शामिल हुए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यकारी निदेशक प्रो&period; &lpar;ब्रिग&rpar; डॉ&period; राजू अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने एक्सिस बैंक के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहलें आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों&comma; विशेषकर नवजात शिशुओं&comma; के जीवन को सुरक्षित बनाने में अहम योगदान देती हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एक्सिस बैंक के बिहार सर्किल हेड धीरज कुमार राय ने कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बैंक की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह इन्क्यूबेटर अनेक नवजात शिशुओं के जीवन की रक्षा में सहायक सिद्ध होगा तथा भविष्य में भी एम्स पटना के साथ रोगी हित में जनकल्याणकारी सीएसआर पहलों का सिलसिला जारी रहेगा। समारोह के दौरान एम्स पटना और एक्सिस बैंक ने रोगी सेवा&comma; आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा समाज के कल्याण के लिए भविष्य में भी मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का समापन डॉ&period; भबेश कांत चौधरी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने एक्सिस बैंक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग नवजात शिशुओं के उपचार को और अधिक सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जल निकासी हेतु प्रथम संप हाउस का सफल परिक्षण , जलजमाव से मिलेगी बड़ी राहत : विधायक रत्नेश कुशवाहा

शेखपुरा डीएम ने किया उद्यान योजनाओं का निरीक्षण : ड्रैगन फ्रूट की खेती बढ़ाने पर जोर

बिहार में 1 लाख करोड़ से बनेंगे 12 सैटेलाइट टाउनशिप : HUDCO से ऐतिहासिक MOU, सीएम