प्रेमजाल, दुष्कर्म, ब्लैकमेल और अश्लील वीडियो वायरल करने का गयाजी के बांके बाजार का आरोपी रेहान ने पुलिस दबाव में फुलवारी शरीफथाना में किया सरेंडर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> गया जिले के बाँके बाजार थाना क्षेत्र में कई युवतियों और एक नाबालिग को कथित रूप से प्रेमजाल में फंसाकर उनका यौन शोषण करने&comma; अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा ब्लैकमेल करने के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी शमशाद आलम उर्फ रेहान ने आखिरकार पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच पटना के फुलवारी शरीफ थाना में आत्मसमर्पण कर दिया&period; आरोपी अपनी भाभी नाजिया प्रवीण के साथ थाना पहुंचा&comma; जहां से सूचना मिलने पर बाँके बाजार थाना की पुलिस फुलवारी शरीफ पहुंची और उसे अपने साथ लेकर गया रवाना हो गई&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बाँके बाजार थाना में दर्ज प्राथमिकी में पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं&period; आरोप है कि उसने कई युवतियों और एक नाबालिग को पहले प्रेमजाल में फंसाया&comma; फिर उनके साथ दुष्कर्म किया&comma; अश्लील फोटो और वीडियो बनाए तथा उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा&period; कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि एक पीड़िता का अश्लील वीडियो उसके परिजनों तक पहुंचा&comma; जिसके बाद परिवार को पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुई&period; इसके बाद पीड़िता के भाई ने बाँके बाजार थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई&period; शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गया के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है&period; वहीं मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने एक से अधिक लड़कियों को अपना शिकार बनाया&period; उन्हें प्रेमजाल में फंसाकर उनका यौन शोषण किया&comma; अश्लील वीडियो तैयार किए और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा&period; मामले की जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस के हाथ लगे हैं&comma; जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गया पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी&period; पुलिस टीम ने पटना&comma; दिल्ली&comma; प्रयागराज सहित कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी थी&period; लगातार बढ़ते पुलिस दबाव और गिरफ्तारी की आशंका के बीच आरोपी ने अंततः फुलवारी शरीफ थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया&period; आत्मसमर्पण की सूचना मिलते ही बाँके बाजार थाना की पुलिस पटना पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को अपने साथ लेकर चली गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उधर गया जी जिला में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाँके बाजार बाजार के दुकानदारों ने बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया&period; स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा गया&period; लोगों ने आरोपियों के खिलाफ त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई तथा पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग की&period;वहीं देर शाम फुलवारी शरीफ थाना पटना में रेहान की गिरफ्तारी या समर्पण की जानकारी मिलते लोगों ने राहत की सांस ली&period; आरोपी का बयान करने के लिए आगे की कानून प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस उसे फुलवारी शरीफ थाना से ले गए कोर्ट में बयां करने के बाद से गया जी के बांके बाजार थाना में कांड दर्ज हुआ है उसके लिए आगे की कानूनी कार्रवाई गया जी में होगी। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है&period; जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि इस पूरे मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं&comma; कितनी लड़कियां इसका शिकार हुईं&comma; अश्लील वीडियो किन-किन माध्यमों से प्रसारित किए गए तथा ब्लैकमेलिंग का नेटवर्क कितना बड़ा था&period; पुलिस का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों&comma; पीड़िताओं के बयान और तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सालाना टैक्स और स्टेट हाईवे टौल टैक्स जनता पर बोझ डालने वाली जनविरोधी नीति है : एजाज अहमद

पटना में देर रात बाईपास व मेहंदीगंज थाने का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जोगबनी में एसएसबी की कार्रवाई, 89 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप व बाइक जब्त!