एनडीए संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का चौथे चरण के अंत में कैमूर पहुंचा कारवां, कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व जोश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> एनडीए संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन के चौथे चरण के अंत में कार्यकर्ता सम्मेलन का कारवां आज कैमूर पहुंचा। इस सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व जोश देखने को मिला। आज के सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ&period; दिलीप जायसवाल सहित एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने हिस्सा लेते हुए जहां कार्यकर्ताओं को एकजुटता का संदेश दिया वहीं अगले चुनाव में 225 सीट के गठबंधन के संकल्प को पूरा करने के संकल्प को दोहराया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कैमूर में आयोजित विराट एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ&period; दिलीप जायसवाल के अलावा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा&comma; लोजपा &lpar;आर&rpar; के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी&comma; हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह&comma; रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस सम्मेलन में सभी घटक दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे। इस सम्मेलन के जरिए सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए बूथ स्तर तक इस गठबंधन को मजबूत बनाने का विश्वास अपने अध्यक्षों को दिया। इस सम्मेलन में एनडीए के कई सांसद&comma; विधायक और विधान पार्षद भी शामिल हुए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सम्मेलन में आए एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ&period; दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए की सरकार जहां भी बनती है उसका लक्ष्य विकास होता है&comma; बिहार में भी हम यह कर के दिखला रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए के संकल्प ही चहुंमुखी प्रगति के साथ विकसित बिहार का है और इसी संकल्प के साथ सरकार आगे बढ़ रही है&comma; जिसमें केंद्र सरकार भी अपनी भूमिका निभा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सही अर्थों में एनडीए की शक्ति का मुख्य आधार ही जनशक्ति रही है। लोगों का मिल रहा समर्थन ही इस गठबंधन को आगे बढ़ने की ताकत देता है और हमें जोश से भरता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा अध्यक्ष डॉ&period; जायसवाल ने कहा&comma; &&num;8220&semi;प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के &&num;8216&semi;सबका साथ&comma; सबका विकास&comma; सबका विश्वास&&num;8217&semi; और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के &&num;8216&semi;सात निश्चय&&num;8217&semi; के विजन ने बिहार को एक नई दिशा दी है। नीतीश के निश्चय और मोदी है तो मुमकिन है कि साथ बिहार आत्मनिर्भर बनने को ओर अग्रसर है और पूरे देश में एक आदर्श राज्य के रूप में उभर रहा है।&&num;8221&semi;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने राजद पर तंज कसते हुए उपस्थित लोगों से सवाल करते हुए कहा कि क्या बिहार का नेता नौंवी पास होगा&quest; उन्होंने कहा कि बिहार की धरती ने दुनिया को जहां लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया&comma; पूरे विश्व को शांति का संदेश दिया&comma; बिहार में चाणक्य जैसे विद्वान पैदा हुए। भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि अगले चुनाव में एनडीए विजयी होगी और नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि &&num;8216&semi;हम सब एक हैं&&num;8217&semi; और आने वाले चुनाव में यह एकता विरोधियों को परास्त करने के लिए काफी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह एकता हमें बूथ स्तर तक दिखनी चाहिए। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अगर सुशासन के साथ विकास की नीति को अपनाया जाए&comma; किसी भी प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाया जा सकता है और आज नीतीश कुमार की सरकार इसी आधार पर आगे बढ़ रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लोजपा &lpar;रामविलास&rpar; के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि बिहार आज एनडीए के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए जहां भी है वह विकास के प्रतीक के रूप में उभरी है जबकि कांग्रेस और राजद की पहचान ही भ्रष्टाचार और कुशासन की रही है। दावा करते हुए उन्होंने कहा कि आज 20 सालों से नीतीश कुमार सरकार में हैं लेकिन विपक्ष चाहकर भी उन पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से बिहार के लोग विकास को देख रहे हैं जबकि कांग्रेस और राजद ने बिहार को रसातल में पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रखी थी। आज भी उस दौर के लोग सड़कों की हालत को याद करते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने राजद पर सियासी हमला बोलते हुए कहा कि इस राजद की सरकार के कारण इस बिहार को जंगलराज जैसा बदनुमा दाग झेलना पड़ा जबकि कांग्रेस के कारण आपातकाल देश ने देखा। सही अर्थों में इन्हें संविधान से कभी कोई मतलब नहीं रहा&comma; जब भी मौका मिला संविधान की धज्जियां उड़ा दी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान