कालाजार मरीजों की खोज के लिये आशा कार्यकर्ता घर-घर देंगी दस्तक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;mark><&sol;strong> जिले को कालाजार मुक्त बनाने को लेकर विभागीय प्रयास लगातार जारी है। इस कड़ी में कालाजार के संभावित मरीजों की खोज के लिये विशेष अभियान संचालित किया जाना है। मरीजों की खोज के जिले के कालाजार प्रभावित गांवों में आशा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देंगी। इस क्रम में रोग संबंधी लक्षण पाये  जाने पर जरूरी जांच व समुचित इलाज के लिये लोगों को प्रेरित किया जायेगा। कालाजार रोगी खोज अभियान की सफलता के लिये चिह्नित प्रखंडों के कुल 450 कार्यकर्ताओं को जरूरी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जिले में लगातार कम हो रहे कालाजार के मामले<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिले में कालाजार संबंधी मामलों में लगातार कमी आ रही है। वर्ष 2007 में जहां जिले में कालाजार के 3937 मामले सामने आये थे। वहीं बीते कुछ वर्षों में इसमें तेजी से गिरावट आयी है। आलम ये है कि वर्ष 2022 में जिले में वीएल के 17 व पीकेडीएल के 05 मरीज मिले।&nbsp&semi; वर्ष 2023 में वीएल के 05 व पीकेडीएल के 01 मरीज मिले हैं।&nbsp&semi;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कुल 450 आशा कर्मी को दिया जा रहा प्रशिक्षण<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रोगी खोज अभियान जिले के सिकटी प्रखंड को छोड़ कर शेष सभी प्रखंडों में संचालित किया जायेगा। इसके लिये अररिया&comma; फारबिसगंज व रानीगंज के 90 व कुर्साकांटा के 60 व पलासी&comma; जोकीहाट व भरगामा के 30 कुल 450 आशा कार्यकर्ताओं को खास तौर पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। आशा फैसिलिटेटर आशा द्वारा किये जा रहे कार्यों पर नजर रखेंगी। वहीं संबंधित प्रखंड के वीबीडीसी रोग का सत्यापन करते हुए रोगियों की जरूरी जांच सुनिश्चित करायेंगे। प्रखंड सामुदायिक समन्वयक रोगी खोज अभियान से संबंधित सभी गतिविधियों की मॉनेटरिंग करेंगे। साथ ही इससे संबंधित रिपोर्ट जिला को उपलब्ध करायेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>लक्षणों के आधार पर चिह्नित किये जायेंगे रोगी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अभियान के क्रम में 15 या 15 से अधिक दिनों से बुखार पीड़ित वैसे व्यक्ति जिनका बुखार एंटीबायॉटिक दवा सेवन के बावजूद ठीक नहीं हो रहा हो। उन्हें भूख की कमी व पेट का बड़ा होना जैसे लक्षण&comma; वजन में गिरावट&comma; शरीर पर चकते का निशान वाले मरीजों को चिह्नित कर संबंधित पीएचसी के माध्यम से उनका जरूरी इलाज सुनिश्चित कराया जायेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कालाजार को जड़ से खत्म करने की मुहिम जारी-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में कालाजार के मामलों में निरंतर गिरावट जारी है। जिले को पूरी तरह कालाजार मुक्त बनाने का विभागीय प्रयास जारी है। इसके लिये रोगी खोज अभियान की सफलता महत्वपूर्ण है। इसे लेकर प्रखंडवार आशा कार्यकर्ताओं को जरूरी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के उपरांत आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर कालाजार के संभावित मरीजों को चिह्नित करेंगी। ताकि जरूरी जांच के उपरांत उनका समुचित इलाज सुनिश्चित कराया जा सके।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

LPG Gas आपूर्ति एवं वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक

एसएसबी और नेपाल एपीएफ के द्वारा सीमा पर ज्वाइंट पेट्रोलिंग

यातायात एसपी ने ‘संचालन’ का किया औचक निरीक्षण