फुलकाहा थाना के निवर्तमान दरोगा को समारोह आयोजित कर दी गई विदाई

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;mark><&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना के निवर्तमान एसआई श्रीराम शर्मा का विदाई समारोह शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों के उपस्थिति में किया गया। इस विदाई समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने एसआई श्रीराम शर्मा को विदाई के अवसर पर फूल माला तथा शाल ओढ़ाकर कर विदाई किया। इस अवसर पर सभी व्यक्तियों के आंखें नम थी। सभी ने कहा कि हमेशा ऐसे एसआई की याद आती रहेगी। मौके पर मौजूद व्यक्तियों ने कहा कि उन्होंने कभी भी पुलिस और आम जनता के बीच भेदभाव को नहीं माना। हमेशा निष्पक्ष भावना से काम किया है। इनके पांच साल के कार्यकाल में अपराध पर काफी अंकुश रहा। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ऐसे पदाधिकारी को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इनके बिताएं कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पांच साल के कार्यकाल में इन्होंने पूरे क्षेत्र में लोगों के लिए काफी प्रिय हो गए थे। बच्चे बच्चे तक इन्हें शर्मा जी के नाम से जानने लगे थे। लोगों ने भावुक होकर कहा कि इनकी जितनी प्रशंसा की जाय कम होगा। श्रीराम शर्मा ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस क्षेत्र के लोगों का मुझे काफी सहयोग मिलता रहा<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एक परिवार की तरह रिश्ता कायम रहा। वे फुलकाहा थाना से स्थानांतरण कर मदनपुर ओपी में पदस्थापित हुए। इस मौके पर थानाध्यक्ष साजिद आलम&comma; राजद प्रखंड अध्यक्ष धनंजय यादव&comma; जिला पार्षद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रवण दास&comma; सेवानिवृत्ति सैनिक खगेंद्र यादव&comma; मुखिया प्रतिनिधि रिकेश यादव&comma; पूर्व मुखिया संजय सिंह&comma; पंसस प्रतिनिधि राजा रक्षित&comma; रणविजय शर्मा&comma; तमन्ना राज&comma; शंकर सिंह&comma; नरेश बिराजी &comma;असलम अंसारी&comma; चन्देश्वरी यादव&comma; आदि अन्य ग्रामीण मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

तरबूज पर उकेरी गई अमर सुरों की विरासत : सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने दी अनोखी श्रद्धांजलि

अप्रैल से अम्बेडकर छात्रावासों के छात्रों को मिलेगा दोगुना अनुदान

बाल विवाह रोकने और एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश