सहयोग शिविर के आवेदन दो महीने बाद भी लंबित, मुखिया ने उठाए सवाल, सीओ बोलीं- जल्द होगा निष्पादन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> फुलवारी शरीफ प्रखंड की कुरकुरी पंचायत के नदियांवा गांव में 17 जून 2026 को आयोजित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में लगाया गया सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का अब तक निष्पादन नहीं होने से लोगों में नाराजगी है&period; शिविर में भूमि विवाद&comma; दाखिल-खारिज&comma; परिमार्जन&comma; अतिक्रमण और अन्य राजस्व संबंधी मामलों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन दिए गए थे&comma; लेकिन करीब डेढ़ माह बीतने के बाद भी अधिकांश मामलों का समाधान नहीं हो सका है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कुरकुरी पंचायत के मुखिया रवि कुमार ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में फुलवारी शरीफ के अंचल पदाधिकारी&comma; डीसीएलआर&comma; एडीएम और जिलाधिकारी पटना को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया है&period; बावजूद इसके अब तक एक भी आवेदन का निष्पादन नहीं हो पाया है&period; उन्होंने कहा कि लोगों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री के सहयोग शिविर में दिए गए आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई होगी&comma; लेकिन ऐसा नहीं हुआ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं&comma; फुलवारी शरीफ की नई अंचल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि यह मामला उनके पदभार ग्रहण करने से पहले का है&period; उन्होंने कहा कि बीच में चुनाव संबंधी कार्यों के कारण अंचल कार्यालय के अधिकारी और कर्मी काफी व्यस्त रहे&comma; जिससे कई मामलों पर समय से कार्रवाई नहीं हो सकी&period; उन्होंने कहा कि यह मामला अब उनके संज्ञान में आ गया है और सहयोग शिविर में प्राप्त सभी लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादन कराया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जहानाबाद SP ने घोसी थाना का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अफ़वाह पर ध्यान न दें

स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश