शटडाउन में लापरवाही का आरोप, बिजली मिस्त्री हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, आईसीयू में भर्ती

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर बिजली आपूर्ति क्षेत्र अंतर्गत सिपारा रोड स्थित स्वयंवर मैरिज गार्डन के समीप मंगलवार की देर रात ट्रांसफार्मर के हाईटेंशन फ्यूज और एलटी केबल की मरम्मत के दौरान बिजली मिस्त्री बिट्टू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया&period; घायल बिट्टू कुमार नदौल मठिया का निवासी है&period; उसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई जाती है और वह विवेकानंद का पुत्र है&period; हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया&comma; जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है&period; परिजनों के अनुसार अभी तक उसे पूरी तरह होश नहीं आया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मरम्मत कार्य के दौरान अचानक करंट का तेज झटका लगा&comma; जिससे बिट्टू कुमार ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा&period; हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई है&period; उसका हाथ बुरी तरह झुलस गया है&period; छाती में भी गंभीर चोट लगी है और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घायल के परिजनों और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है&period; उनका कहना है कि संबंधित जूनियर इंजीनियर &lpar;जेई&rpar; ने शटडाउन लेकर कार्य करने का निर्देश दिया था&comma; लेकिन जिस फीडर पर मरम्मत का काम होना था&comma; वहां बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई&period; आरोप है कि दूसरे फीडर का शटडाउन लिया गया&comma; जबकि कार्यस्थल पर बिजली चालू रहने के बावजूद मिस्त्री को काम पर भेज दिया गया&comma; जिसके कारण यह हादसा हुआ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घायल बिजली मिस्त्री के बहनोई ने बताया कि बिट्टू कुमार का हाथ गंभीर रूप से झुलस गया है&period; उसका सिर फट गया है तथा छाती में भी गंभीर चोट लगी है&period; फिलहाल डॉक्टर उसकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए हैं और आईसीयू में इलाज जारी है&period; परिवार का कहना है कि उसकी स्थिति गंभीर है और पूरी तरह होश में आने के बाद ही घटना की वास्तविक जानकारी सामने आ सकेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इधर&comma; रामकृष्ण नगर बिजली विभाग के जेई अमित कुमार ने विभागीय लापरवाही के आरोपों से इनकार किया है&period; उनका कहना है कि शटडाउन की प्रक्रिया में कोई चूक नहीं हुई&period; उनके अनुसार कार्य के दौरान अचानक तार छिटकने से बिट्टू कुमार को करंट लगा और वह नीचे गिर गया&period; जेई ने यह भी कहा कि वह मामूली रूप से घायल हुआ है। हालांकि परिजनों ने जेई के दावे को गलत बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच&comma; दोषियों पर कार्रवाई तथा घायल बिजली मिस्त्री के समुचित इलाज की मांग की है&period; इस बीच बेऊर थाना अध्यक्ष मोहम्मद अफसर हुसैन ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सिख गुरुओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को अभिलंब प्रशासन गिरफ्तार करें : त्रिलोक सिंह निषाद

पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश बिहार विधान परिषद के लिए मनोनीत, कल ले सकते हैं शपथ

नगर निगम कर्मियों की हड़ताल सातवां दिन भी रहा जारी