एम्स मार्ग पर फिर हादसा : तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला गंभीर. अतिक्रमण और बदहाल सड़क पर उठे सवाल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित<&sol;strong>। झमाझम बारिश के बीच पटना-औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग &lpar;एनएच-98&rpar; पर स्थित नया टोला में पटना एम्स मार्ग एक बार फिर सड़क हादसे का गवाह बना&period; शनिवार को नया टोला के पास तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी&period; हादसे में स्कूटी के पीछे बैठी 35 वर्षीय जुली कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं&comma; जबकि उनके पति को हल्की चोटें आईं&period; स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को पहले नजदीकी अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए एम्स पटना भेजा गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दंपती वृंदावन कॉलोनी से अपने घर जक्कनपुर लौट रहे थे&period; नया टोला के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी&period; टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े&period; हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची&period; पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है&period; थाना प्रभारी गुलाम शहबाज आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है&period; आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों का कहना है कि एम्स मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों के पीछे केवल तेज रफ्तार ही नहीं&comma; बल्कि सड़क पर वर्षों से फैला अतिक्रमण भी बड़ी वजह है&period; सड़क के दोनों किनारों पर कई दुकानदारों ने राष्ट्रीय राजमार्ग की जमीन तक कब्जा कर रखा है&period; कहीं बिरयानी और चिकन की दुकानें सड़क तक फैली हैं तो कहीं अन्य अस्थायी दुकानें और ढांचे बने हुए हैं&period; इससे सड़क संकरी हो जाती है और वाहनों के सुरक्षित आवागमन में परेशानी होती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लोगों ने बताया कि नया टोला और एम्स के आसपास सड़क के कई हिस्सों में गड्ढे हैं&period; बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाता है&comma; जिससे सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती&period; ऐसे में तेज गति से गुजरने वाले भारी वाहन और दोपहिया चालक अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों ने नगर परिषद&comma; सड़क निर्माण विभाग और पुलिस प्रशासन पर अतिक्रमण हटाने में लापरवाही का आरोप लगाया&period; उनका कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं&comma; लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है&period; लोगों ने प्रशासन से तत्काल अतिक्रमण हटाने&comma; जलनिकासी की व्यवस्था सुधारने&comma; क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने और इस व्यस्त मार्ग पर नियमित यातायात निगरानी की मांग की है&comma; ताकि भविष्य में होने वाले हादसों पर रोक लगाई जा सके।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने VC से किया शेखपुरा के 6 मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन

सीएम सम्राट चौधरी ने शिवहर में किया बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का लोकार्पण, कहा -अटल जी का सपना, मोदी जी के नेतृत्व में हुआ साकार

सीएम सम्राट चौधरी ने एक साथ 551 ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ का किया उद्घाटन