24वें प्रतिभा सम्मान समारोह में 4,000 मेधावी छात्र हुए सम्मानित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय रविंद्र भवन सभागार में शनिवार को 24वें प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में सीबीएसई&comma; आईसीएसई एवं बिहार बोर्ड के करीब 4&comma;000 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी&comma; खेल मंत्री श्रेयसी सिंह&comma; लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह&comma; विधान परिषद सदस्य संजय कुमार गुप्ता&comma; नीरज कुमार&comma; एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ&period; डी&period;के&period; सिंह&comma; उपाध्यक्ष डॉ&period; एस&period;एम&period; सोहैल&comma; परशुराम सिंह&comma; कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह&comma; विनय कुमार सिंह&comma; अरविंद कुमार सिन्हा एवं अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार निजी एवं सरकारी विद्यालयों को साथ लेकर शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने निजी विद्यालयों के हित में भी समर्पित भाव से काम करने का भरोसा दिलाया। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने मेधावी छात्रों के सम्मान के लिए इस प्रकार के आयोजनों को प्रेरणादायी बताते हुए इसे निरंतर जारी रखने पर बल दिया। वहीं मंत्री संजय सिंह ने कहा कि एसोसिएशन पिछले 25 वर्षों से बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ&period; डी&period;के&period; सिंह ने कहा कि संस्था पिछले 24 वर्षों से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती आ रही है। उपाध्यक्ष डॉ&period; एस&period;एम&period; सोहैल ने भविष्य में इससे भी अधिक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का संकल्प दोहराया। कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने कहा कि यह सम्मान विद्यार्थियों की मेहनत&comma; लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है तथा उनका उत्साहवर्धन कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करना ही संस्था का उद्देश्य है। कार्यक्रम में स्वागत भाषण परशुराम सिंह ने दिया&comma; जबकि धन्यवाद ज्ञापन विजय कुमार सिंह ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं&comma; अभिभावक&comma; शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना विमेन्स कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर आमंत्रित व्याख्यान, 200 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

सीएम सम्राट चौधरी ने ‘पटना जॉय राइड’ का किया शुभारंभ, बिहार में हेली-टूरिज्म का नया अध्याय शुरू

सीएम सम्राट चौधरी बोले- “नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनो”, मेधावी छात्रों को 50,001 का चेक और स्वर्ण पदक दिए