स्वच्छ परिसर से स्वच्छ समाज का संदेश, प्रेमलोक मिशन स्कूल में बच्चों ने लिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित। <&sol;strong>संपतचक के बैरिया स्थित प्रेमलोक मिशन स्कूल में शनिवार को स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया&period; इस दौरान विद्यार्थियों को साफ-सफाई&comma; पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्व बताया गया&period; बच्चों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई में भाग लेते हुए स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने का संकल्प लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक&comma; प्रख्यात शिक्षाविद् एवं पर्यावरणविद् गुरुदेव डॉ&period; प्रेम ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं&comma; बल्कि जीवन की अच्छी आदत है&period; उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा&comma; जब हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपने घर&comma; विद्यालय और आसपास के वातावरण को साफ रखने में सक्रिय भूमिका निभाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने विद्यार्थियों से प्लास्टिक के कम उपयोग&comma; पेड़-पौधों की सुरक्षा&comma; जल संरक्षण और कचरे के उचित निस्तारण जैसे विषयों पर भी चर्चा की&period; बच्चों को बताया गया कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन की पहली शर्त है और इसकी शुरुआत स्वयं से करनी चाहिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छ परिसर&comma; स्वच्छ समाज और हरित पर्यावरण का संदेश देते हुए लोगों को भी साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया&period; विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे&comma; ताकि विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण की भावना मजबूत हो सके।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने VC से किया शेखपुरा के 6 मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन

सीएम सम्राट चौधरी ने शिवहर में किया बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का लोकार्पण, कहा -अटल जी का सपना, मोदी जी के नेतृत्व में हुआ साकार

सीएम सम्राट चौधरी ने एक साथ 551 ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ का किया उद्घाटन