मसौढ़ी थाना का वार्षिक निरीक्षण, जनता दरबार में सुनी गईं लोगों की समस्याएं

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पूर्वी&rpar; शैलजा ने शनिवार को मसौढ़ी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर में जनता दरबार का भी आयोजन किया गया&comma; जिसमें आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सीधे सुना गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी&comma; हाजत&comma; मालखाना&comma; वायरलेस&comma; सीसीटीएनएस &lpar;CCTNS&rpar; प्रणाली&comma; सिरिस्ता कार्यों सहित विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की समीक्षा की गई। साथ ही थाना की कार्यप्रणाली और अभिलेखों के संधारण का भी बारीकी से अवलोकन किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जनता दरबार के दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव नगर पुलिस अधीक्षक &lpar;पूर्वी&rpar; के समक्ष रखे। उन्होंने संबंधित मामलों को सुनते हुए त्वरित एवं विधि-सम्मत कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार&comma; जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के साथ पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा प्रभावी पुलिसिंग को मजबूत करना है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118 वीं जयंती समारोह संपन्न हुआ

बिहार और पश्चिम बंगाल सहित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर पूरा

नेशनल हाईवे सुरक्षा के लिए 58 नई गश्ती गाड़ियों को सीएम ने दिखाई हरी झंडी