पूर्णिया जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया अन्नप्राशन दिवस

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पूर्णिया&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 06 माह पूर्ण कर चुके बच्चों का विधिवत अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावकों को ऊपरी आहार &lpar;Complementary Feeding&rpar; एवं आहार विविधता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई&comma; ताकि बच्चों को समय पर संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराया जा सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>06 माह पूर्ण होने के बाद बच्चों के लिए केवल स्तनपान के साथ-साथ ऊपरी आहार की शुरुआत आवश्यक होती है &colon; जिला प्रोग्राम पदाधिकारी<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सुगंधा शर्मा ने बताया कि 06 माह पूर्ण होने के बाद बच्चों के लिए केवल स्तनपान के साथ-साथ ऊपरी आहार की शुरुआत आवश्यक होती है। अन्नप्राशन कार्यक्रम में अधिक से अधिक माता-पिता एवं अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करने का उद्देश्य उन्हें बच्चों के पोषण&comma; आहार विविधता एवं सही खान-पान की जानकारी देना है&comma; जिससे बच्चे कुपोषण से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन दिवस को उत्सव के रूप में मनाने हेतु विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ज्ञातव्य हो कि प्रत्येक माह की 19 तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन दिवस का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया तथा धात्री माताओं को पूरक पोषाहार एवं पोषणयुक्त भोजन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों में पौष्टिक आहार जैसे दाल&comma; चावल&comma; हरी सब्जी&comma; अंडा&comma; फल आदि की प्रदर्शनी भी लगाई गई। साथ ही सेविकाओं द्वारा धात्री माताओं को बच्चों को पोषण से भरपूर एवं विविधतापूर्ण आहार देने हेतु प्रेरित किया गया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कारगिल चौक पर अनियंत्रित कार का कहर, तीन घायल; चालक गिरफ्तार!

बांकीपुर विधानसभा के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर डोर-टू-डोर जनसंपर्क

सम्पत चक में सहयोग शिविर में सबसे ज्यादा भूमि विवाद के मामले सामने आया