नाराज होकर दो सगी बहनें घर से भागी, परिवार परेशान!

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> शहर के सबजपुरा निवासी दो सगी बहनों के अचानक घर से भाग जाने का मामला सामने आते ही परिवार वाले हैरान परेशान हो गए। घर से भागी 16 साल की शिवानी कुमारी और 15 साल की निक्की कुमारी की बडी बहन पूजा ने बताया कि खगौल के केंद्रीय विद्यालय में पढ़ने वाली दोनो बहनों को लगता था कि उन्हें घर मे कोई प्यार नही करता है । घरवालों के प्यार दुलार नही करने की गलतफहमी पाले दोनो बहने 23 अप्रैल की दोपहर घर से निकल गयी । घर मे जाने वक्त बतायी थी कि स्कूल का प्रोजेक्ट जमा करना है लेकिन काफी देर बाद भी वापस नही आई तो मोबाइल पर कॉल किया गया। काफी देर तक कॉल करते रहने के बावजूद दोनो बहनों से सम्पर्क नही हुआ तो फुलवारी शरीफ थाना में पूजा ने दो बहनों के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। गायब बहनों के पिता पटना के एक्जीबिशन रोड पंजाब नेशनल बैंक में क्लर्क श्यामबाबू &comma; मां और परिवार के अन्य सदस्यों का हाल बुरा हो रहा है। परिवार वालों को समझ मे नहीं आ रहा है कि दोनों बहनें कहाँ गायब हो गयी। उनका मोबाइल भी लगातार बन्द बता रहा है जिससे परेशानी बढ़ गई है।परिजन प्रेम प्रसंग से साफ इंकार कर रहे हैं ।  वहीं इस मामले में थानेदार आर रहमान ने बताया की पुलिस प्रेम प्रसंग सहित अन्य पहलुओं पर तफशीश कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

मूल्य वृद्धि अविलंब वापस नहीं लेने पर राज्य व्यापी आंदोलन की भाकपा ने दी चेतावनी