वाहन चोर गिरोह के 7 गिरफ्तार!

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> पटना के बेउर थाना पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए सरगना समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है । इसके अलावा पुलिस ने इनकी निशानदेही पर पांच मोटरसाइकिल एक मास्टर की व चोरी में इस्तेमाल करने वाला पेचकस आदि भी बरामद किया है । पटना के बेउर थानाअध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया की एडिशनल एसपी मनीष कुमार सिन्हा के निर्देशन में वाहन चोर गीरोह का पर्दाफाश किया गया है। इस बाइक वाहन चोर गिरोह का संचालन पटना के मीठापुर बस स्टैंड का रहने वाला अंकित ओझा कर रहा था । सिपारा 70 फीट रोड में कुछ दिनों पहले एक बाइक चोरी करते हुए अंकित ओझा और उसके साथ एक अन्य बदमाश अमित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस टीम इसके पीछे काफी दिनों से लगी हुई थी और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी । इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद इस गिरोह के सोनू&comma; सन्नी रौशन को भी बस स्टैंड के पास से दबोच लिया गया । इसके अलावा रिसीवर भूषण और संजीत को दीदारगंज सिटी इलाके से गिरफ्तार कर लाया गया। ईनलोगों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने चोरी की 5 बाइक एक मास्टर की और पेचकस आदि समान बरामद किये हैं । पुलिस इनके गिरोह के अन्य सदस्यों को भी तलाश रही है। <&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शेखपुरा में कार्यक्रम, महिलाओं को आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रेरित

मुख्यमंत्री के ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर शेखपुरा डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

डीएम ने जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश