जिले में डेंगू की जांच व उपचार को लेकर सभी जरूरी सुविधा उपलब्ध

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;mark><&sol;strong> अररिया जिले में डेंगू का प्रसार जारी है। डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं लोग तेजी से इस बीमारी से ऊबर रहे हैं। अब तक जिले में डेंगू के 78 मरीज मिले हैं। अररिया व फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत अब तक डेंगू से दो लोगों के मौत की सूचना है। फिलहाल जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 01 है। जिले में डेंगू के प्रसार का खतरा अभी बरकरार है। बीते अगस्त माह में जिले में जहां डेंगू के महज 03 ममाले सामने आये वहीं सितंबर महीने में कुल 33 डेंगू मरीज मिले। अक्टूबर महीने में अब तक डेंगू के कुल 55 मामले सामने आ चुके हैं। आने वाले कुछ दिन डेंगू संक्रमण के लिहाज से बेहद संवेदनशील हैं। लिहाजा लोगों को रोग से बचाव संबंधी उपायों पर गंभीरतापूर्वक अमल करने की जरूरत है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सतर्क व सावधान रह कर डेंगू से बचाव संभव &&num;8211&semi;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक डेंगू संक्रमण का खतरा बरकरार रहने वाला है। लिहाजा लोगों को अधिक सतर्क व सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि थोड़ी सी सावधानी व सतर्क रह कर डेंगू के खतरों से बचाव संभव है। डीवीबीडीसीओ ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में डेंगू मरीजों का इलाज जारी है। संक्रमण के प्रसार को प्रभावी तौर पर नियंत्रित करने के उद्देश्य से प्रभावित इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर फॉगिंग करायी जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जांच से लेकर इलाज की समुचित सुविधा उपलब्ध &&num;8211&semi;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>जिले में डेंगू की जांच व उपचार को लेकर सभी जरूरी इंतजाम उपलब्ध हैं। डीवीबीडीसीओ डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि डेंगू नियंत्रण को लेकर विभाग पूरी तरह सक्रिय है। डेंगू संबंधी मामलों की नियमित समीक्षा की जा रही है। डेंगू संबंधी जांच के लिये जरूरी किट व फॉगिंग के लिए टेमीफोस दवा सभी पीएचसी के पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। डेंगू मरीज की पुष्टि होने के तत्काल बाद मरीज के घर के 500 मीटर के दायरे में दवा का छिड़काव किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अब तक फारबिसगंज में मिले हैं डेंगू के सर्वाधिक मामले-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ कर 78 हो गयी है। इसमें अधिकांश स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 01 है। अब तक फारबिसगंज प्रखंड में डेंगू के सबसे अधिक मामले सामने आये हैं। फारबिसगंज में अब तक 36 डेंगू के मरीज मिले हैं। वहीं अररिया प्रखंड में 24 मरीज मिले हैं। अब तक नरपतगंज में 08&comma; कुर्साकांटा में 03&comma; जोकीहाट में 01 मामले मिले हैं। वहीं 01 मरीज खगडिया&comma; 02 मरीज कटिहार व 01 मरीज व 02 मरीज सुपौल जिले से संबंद्ध है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>डेंगू संबंधी मामलों को लेकर विभाग संवेदनशील &&num;8211&semi;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><br>सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह ने बताया कि डेंगू संबंधी मामलों की विभागीय स्तर से नियमित समीक्षा की जा रही है। जिले में डेंगू मरीजों की जांच व इलाज के लिये सभी जरूरी इंतजाम उपलब्ध हैं। इसके लिये सदर अस्पताल&comma; अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज सहित अन्य सभी पीएचसी में डेंगू मरीजों के लिये विशेष वार्ड संचालित है। जहां विशेषज्ञ चिकित्सक व कर्मी प्रतिनियुक्त किये गये हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव को लेकर फिलहाल अधिक सतर्क व सावधान रहने की जरूरत है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

होली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, फुलवारी शरीफ सहित आसपास के इलाकों में लोगों ने खेली रंगों की होली

रोज़ा, रूहानी फ़र्ज़ और वैज्ञानिक सच्चाई : इमरान गणी

होली के दिन चौक थाना पुलिस की कार्रवाई, टेम्पो से 210 लीटर देसी शराब बरामद!