प्रेमालोक मिशन स्कूल की अक्षरा और अनोखी का नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में चयन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारी शरीफ&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> सम्पत चक बैरिया स्थित प्रेमालोक मिशन स्कूल की छात्राएं अक्षरा और अनोखी ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 वर्ष आयु वर्ग &lpar;U-14&rpar; की स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप में चयनित होकर अब नेशनल स्तर पर खेलने जा रही हैं&period; यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 18 से 20 जुलाई तक पटना के खेल भवन में आयोजित की गई थी&period;प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया&period; मगर तकनीक&comma; दमखम और धैर्य के आधार पर प्रेमालोक मिशन स्कूल की बेटियों अक्षरा और अनोखी ने निर्णायक बढ़त बनाई और नेशनल के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया&period;कार्यक्रम के समापन समारोह में चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया&comma; जहां आयोजकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की&period;इस दौरान स्कूल की कोच&comma; शिक्षिका एवं अन्य छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे जिन्होंने पूरे मुकाबले में भरपूर सहयोग किया&period; प्रेमालोक मिशन स्कूल के निदेशक गुरुदेव श्री प्रेम ने कहा कि छात्राओं ने अपने अनुशासन&comma; एकाग्रता और निरंतर अभ्यास से यह सिद्ध कर दिया की प्रतिभाएं राज्य ही नहीं&comma; देश स्तर पर भी फहराने का दम रखती हैं&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विद्यालय की प्राचार्या साधना ने कहा कि अक्षरा और अनोखी की यह उपलब्धि न केवल स्कूल&comma; बल्कि पूरे फुलवारी शरीफ के लिए गर्व की बात है&period; उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले नेशनल मुकाबले में भी ये छात्राएं मेडल जीतकर बिहार का नाम रोशन करेंगी&period; फेंसिंग चैंपियनशिप के दौरान प्रशिक्षिका&comma; विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों की भूमिका भी सराहनीय रही&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अवैध कब्जे से मुक्त होंगे निरीक्षण भवन, विभागीय जमीन की होगी सुरक्षा : मंत्री ई० शैलेन्द्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए 66 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की बैठक संपन्न