महिला की हत्या कर शव को धार के किनारे फेंका!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;strong>नरपतगंज प्रखंड स्थित पिठौरा गांव के वार्ड संख्या-दस लचहा धार के समीप करीब 25 वर्षीय आज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गया। इसकी जानकारी लोगों को तब हुई जब मंगलवार की सुबह किसान अपने खेतों में काम करने जा रहे थे। महिला की शव को देखते ही आसपास के लोगों में इसकी जानकारी आग की तरह फैल गई और लोग धार किनारे इकट्ठा हो गए। उपस्थित ग्रामीणों ने इसकी सूचना मौके पर से ही नरपतगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर नरपतगंज थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर महिला की शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करते हुए अररिया भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के चेहरा पर कई जगहों पर जख्म का निशान पाया गया है&comma; बगल के मकई खेत से एक धारदार दबिया को भी पुलिस ने बरामद किया है। नरपतगंज थानाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि महिला को किसी अन्य जगहों पर हत्या कर शव को छुपाने के नियत से यहां पर फेंक दिया गया है&comma; मामले की जांच की जा रही है। वही समाचार लिखे जाने तक महिला के शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना विमेंस कॉलेज में सावन पर मेहंदी प्रतियोगिता, 105 छात्राओं ने लिया हिस्सा

जेनेटिक इंजीनियरिंग पर स्किल बेस्ड ट्रेनिंग

पटना वीमेंस कॉलेज में मॉक AGM प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया कॉरपोरेट कौशल