लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम बोले- फरियादी को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार <&sol;strong>&colon;  आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय में &&num;8216&semi;सबका सम्मान जीवन आसान&&num;8217&semi; कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीएम ने एक-एक कर 46 परिवादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>किन समस्याओं के मिले आवेदन&colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में जमीन की रसीद&comma; मोटरचालित ट्राईसाइकिल&comma; सर्वे में दावा-आपत्ति निवारण&comma; किसान पंजीकरण&comma; NH-82 व रेलवे भूमि अधिग्रहण का मुआवजा&comma; राशन कार्ड&comma; बिजली आपूर्ति व बिल सुधार&comma; तार ऊंचा कराने&comma; मारुसी जमीन पर कब्जा&comma; रकवा सुधार&comma; आवास&comma; ऋण के बाद भी वारंट&comma; सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने&comma; नल-जल ऑपरेटरों का मानदेय&comma; दाखिल-खारिज आवेदन अस्वीकृत होने और रास्ता अतिक्रमण से मुक्त कराने जैसे 46 आवेदन आए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>डीएम ने दिखाई सख्ती&colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम शेखर आनंद ने मौके पर ही सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर कहा&comma; &&num;8220&semi;यथाशीघ्र जांच कर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें। हमारा उद्देश्य जनता को ससमय न्याय और सुविधा देना है। किसी भी परिवादी को जायज मांगों के लिए बेवजह सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।&&num;8221&semi;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दूर-दराज के लोगों में जगी उम्मीद&colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में जिला प्रशासन के कई विभागों के कर्मी और पदाधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने शिकायतों के सुचारू निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस पहल से दूर-दराज के गांवों से आए फरियादियों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का समाधान अब जल्द और पारदर्शी तरीके से होगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, BDO-डॉक्टर ने बच्चों के साथ लगाए छायादार-फलदार पौधे

EVM वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम-एसपी सख्त, औचक निरीक्षण में परखे इंतजाम

शेखपुरा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के साथ मना पर्यावरण दिवस