बैंक का डेढ़ करोड़ रूपया लेकर मौके से फरार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटनासिटी&lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के डंका इमली गोलंबर के पास &lpar;10 अप्रैल को&rpar; सोमवार को आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में पैसा जमा करने जा रहे कैश कंपनी सिक्योर वैल्यू के कैश वैन ड्राइवर द्वारा बैंक का डेढ़ करोड़ रूपया लेकर मौके से फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। कंपनी के कर्मचारियों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में कैश कंपनी सिक्योर वैल्यू के गनमैन&comma; कंपनी के ऑडिटर के अलावे कंपनी के दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया है&comma; जिससे पुलिस कड़ी पूछताछ करने में जुटी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड इलाके के कैश कंपनी सिक्योर वैल्यू के कैश वैन ड्राइवर सूरज कुमार&comma; कंपनी का गनमैन सुभाष यादव&comma; कंपनी के ऑडिटर अमरेश सिंह और कर्मचारी सोनू कुमार और दिलीप कुमार आईसीआईसी बैंक का पैसा एटीएम में जमा करने पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के डंका इमली गोलंबर के पास सोमबार को एटीएम पर पहुंचे थे। कंपनी का गनमैन&comma; ऑडिटर और कर्मचारी एटीएम में डिपॉजिट पैसे की निकासी कर रहे थे&comma; इसी दौरान कैश वैन का ड्राइवर सूरज कुमार कैश वैन लेकर मौके से फरार हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थोड़ी दूर जाने के बाद सूरज कुमार ने एनएमसीएच रोड के पास गाड़ी खड़ी कर दी&comma; और गाड़ी से डेढ़ करोड़ रुपए निकालकर मौके से फरार हो गया। कंपनी के गनमैन&comma; ऑडिटर और कर्मचारी जब एटीएम से बाहर निकले तो कॅश वैन को गायब पाया। तत्काल कंपनी के कर्मचारियों ने पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने थाने पहुंचे सभी कर्मचारियों को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया&comma; जिससे पुलिस कड़ी पूछताछ करने में जुटी है। पूरे मामले पर पूछे जाने पर पुलिस ने हिरासत में लिए गए कर्मचारियों से कड़ी पूछताछ किए जाने की बात दोहराते हुए वरीय आलाधिकारियों का हवाला दे&comma; इस संबंध में कुछ भी बोलने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई