गौरीचक के बिहटा-सरमेरा हाईवे पर हुआ भीषण हादसा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र के सोना चक राष्ट्रीय उच्च पथ पर रविवार को एक ऑटो और ट्रैक्टर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई&period; इस भयावह सड़क हादसे में सिकंदरपुर फतुहा निवासी 28 वर्षीय सुधीर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई&period; वहीं ऑटो में सवार गुड्डू पासवान &lpar;कंसारी&comma; गौरीचक&rpar; और बबलू पासवान &lpar;बख्तियारपुर&rpar; समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए&period; सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है&period; उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार&comma; ऑटो सवार लोग सोना चक गांव से बेलदारी चक की ओर जा रहे थे&period; बताया जा रहा है कि ऑटो राष्ट्रीय उच्च पथ पर रॉन्ग साइड से आ रही थी&period; तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी&period; टक्कर इतनी भयावह थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और ड्राइवर सुधीर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई&period; हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े&period; सड़क पर अफरा-तफरी मच गई&period; देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई&period; करीब एक घंटे तक लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर बनी रही&period; स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हाईवे पर आए दिन ऐसे भीषण हादसे होते रहते हैं&period; बलुआ चक गांव के पास वाहनों की रफ्तार इतनी तेज रहती है कि अक्सर लोग इसकी चपेट में आ जाते हैं&period; ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से गाड़ियों की गति नियंत्रित नहीं रहती&period; उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गांव के सामने स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाया जाए&period; ताकि ऐसे हादसे दोबारा न हों।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया&period; परिजन सुधीर कुमार के शव को देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे&period; परिजनों और ग्रामीणों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया&period; इसी तरह घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचकर दहाड़ मारते हुए विलाप करने लगे&period; अस्पताल से लेकर घटनास्थल तक चीख-पुकार मची रही।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सूचना मिलते ही गौरीचक थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे&period; उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया&period; पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है&period; थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा&period; हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने बिहार कैंसर कॉन्क्लेव-2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने पटना में 1200 शैय्या के नये अस्पताल भवन सह आवसीय भवन के निर्माण कार्य का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने कृषि इनपुट अनुदान योजना के अंतर्गत 02 लाख से अधिक प्रभावित किसानों