बिहटा–सरमेरा फोरलेन पर स्कॉर्पियो और कंटेनर में भीषण टक्कर, कंटेनर चालक की मौत और कई घायल!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित<&sol;strong>। गौरिचक थाना क्षेत्र के बिहटा–सरमेरा फोरलेन पर सैदनपुर मसाढ़ी के पास शुक्रवार की सुबह लगभग चार बजे एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और पार्सल कंटेनर में जोरदार टक्कर हो गई&period; इस हादसे में कंटेनर चालक प्रमोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि स्कॉर्पियो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए&period; मृतक प्रमोद कुमार सम्पत चक के बैरिया गांव के रहने वाले बताए जाते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घायल स्कॉर्पियो सवारों में कुसुम देवी पति संजय सिंह&comma; पूनम देवी पति धनंजय सिंह&comma; माही कुमारी&comma; मोहित कुमार पिता संजय सिंह और गुलशन कुमार पिता धनंजय सिंह शामिल हैं&period; सभी लोग फतुहा थाना क्षेत्र के नरमा गांव के रहने वाले हैं जो दीपावली पूजा संपन्न कर पटना के भूतनाथ से अपने गांव लौट रहे थे&period; सभी का इलाज पटना के साईं हॉस्पिटल में चल रहा है&period; स्कॉर्पियो चालक आयुष कुमार &lpar;28 वर्ष&rpar; कुम्हरार निवासी बताया गया है जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसकी मौत की भी सूचना मिल रही है&period; हालांकि के स्कार्पियो चालक की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो और कंटेनर दोनों के परखच्चे उड़ गए&period; टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए&period; देखते ही देखते वहां भारी भीड़ लग गई&period; मृतक प्रमोद कुमार के परिजन और बरिया गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए&period; शव देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे&period; घटना की जानकारी मिलते ही गौरिचक थाना पुलिस दल-बल के साथ पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर घंटों जाम लगाया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की&period; उनका कहना था कि इस सड़क पर आए दिन हादसे हो रहे हैं&comma; लेकिन रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है&period; स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं&comma; लेकिन ट्रैफिक पुलिस की गश्ती नहीं के बराबर होती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>करीब दो घंटे बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया-बुझाया और जाम हटवाया&period; फिलहाल सड़क पर आवागमन सामान्य हो गया है&comma; लेकिन ग्रामीणों में अब भी आक्रोश व्याप्त है&period; पुलिस ने कहा कि यह मामला सड़क दुर्घटना का है&comma; हालांकि परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पुलिस सप्ताह में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, पुलिस लाइन ने सिविल प्रशासन को हराया

वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का चेक और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित : मुख्यमंत्री

सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री