छठ व्रत की सुविधाओं का नगर परिषद अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> फुलवारी शरीफ नगर परिषद के अध्यक्ष आफताब आलम ने आज शाम 4 बजे प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर घाट का निरीक्षण किया और छठ पर्व को लेकर तैयारियों की समीक्षा की&period; उन्होंने पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाओं को समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अध्यक्ष आफताब आलम ने कहा कि नगर परिषद की जिम्मेदारी केवल घाट की सफाई और सजावट तक सीमित नहीं है&comma; बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा&comma; पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था&comma; पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना भी परिषद का प्राथमिक कर्तव्य है&period; इसके तहत नगर परिषद ने घाट के आसपास पर्याप्त शौचालय और हाथ धोने की व्यवस्था की है&comma; प्राथमिक चिकित्सा के लिए चिकित्सा स्टॉल लगाए हैं&comma; और श्रद्धालुओं के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है&period;अध्यक्ष आफताब आलम ने लोगों से अपील की कि वे पर्व को श्रद्धा और अनुशासन के साथ मनाएं और नगर परिषद की व्यवस्था का सहयोग करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर वार्ड पार्षद मोहम्मद मिनहाज&comma; अकील खान&comma; विनोद महतो&comma; जावेद &comma; भीम पंडित&comma; फैयाज अहमद टिंकू&comma; रमेश यादव&comma; शंभू कुमार&comma; जमील आलम&comma; सैयद शूजाउद्दीन सहित सभी संबंधित पदाधिकारी&comma; कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे&period; नगर परिषद की टीम घाट के चारों ओर सुरक्षा&comma; साफ-सफाई और व्रतियों की सुविधा के लिए लगातार काम कर रही है&comma; ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

NH-31 पर DSP ट्रैफिक का औचक निरीक्षण, तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी नजर

प्रेम यूथ फाउंडेशन को मिला ‘लोकसेवा रत्न’ सम्मान, जनसेवा के कार्यों के लिए हुआ सम्मानित