गौरीचक में लूट का झूठा मामला हुआ बेनकाब, एजेंसी कर्मचारी ने खुद रख लिए थे रुपये

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> गौरीचक थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक द्वारा लूट की झूठी सूचना दिए जाने का मामला सामने आया है&period; पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गहन जांच के बाद पूरी कहानी का पर्दाफाश हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गौरीचक थाना प्रभारी ने बताया कि 20 अक्टूबर को गैस एजेंसी के मालिक धीरेंद्र कुमार सिन्हा ने थाने में आवेदन दिया था कि उनका एक कर्मचारी बैंक में रुपये जमा कराने जा रहा था&period; इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखाकर उससे 15&comma;000 रुपये लूट लिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ गौरीचक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया&period; टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मानव खुफिया जानकारी के आधार पर जांच शुरू की&period; जब किसी भी सीसीटीवी कैमरे में संदिग्ध बाइक नजर नहीं आई तो पुलिस को घटना पर शक हुआ&period; सख्त पूछताछ में खुलासा हुआ कि एजेंसी के कर्मचारी मोहम्मद शाह आलम ने ही झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ही पैसे अपने पास रख लिए थे और घर जाकर छिपा दिए थे&period; पुलिस ने उसके घर से ₹7&comma;750 बरामद किए हैं&comma; जबकि बाकी रकम उसने अपने बैंक लोन खाते में जमा कर दी थी&period; पुलिस ने खाते के विवरण की जांच शुरू कर दी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिटीएसपी &lpar;पूर्वी&rpar; की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया गया&period; पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने लोभ और लालच में आकर यह कृत्य किया था&period; फिलहाल उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसपी &lpar;पूर्वी&rpar; ने कहा कि &OpenCurlyDoubleQuote;पुलिस की सतर्कता और टीमवर्क से एक फर्जी लूट का मामला बेनकाब हुआ है&period; ऐसी शिकायतों पर भी पुलिस गंभीरता से जांच करती है ताकि किसी निर्दोष को फंसाया न जा सके और असली दोषी पकड़े जाएं। पुलिस अब एजेंसी संचालक से भी बयान लेकर यह सत्यापित कर रही है कि आरोपी कितने दिनों से उनके यहां कार्यरत था और पहले भी ऐसी किसी घटना में शामिल रहा है या नहीं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

डिजिटल युग में जनगणना 2027 : बिहार में शुरू हुआ स्व-गणना अभियान, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया शुभारंभ

सांसद पप्पू यादव के बयान पर भड़की बिहार की पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह, कहा- यह एक व्यक्ति की सोच नहीं, समाज की मर्यादा पर सीधा आघात

पटना में ट्रैफिक पुलिस की तत्परता: भटके मासूम को सकुशल परिजनों से मिलाया