जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 359वें प्रकाशोत्सव को लेकर हुई बैठक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जिलाधिकारी&comma; पटना डॉ&period; त्यागराजन एस&period;एम&period; द्वारा आज श्री गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज के 359वें पावन प्रकाशोत्सव की तैयारी हेतु आयोजित बैठक में तख्त श्री हरिमंदिर जी&comma; पटना साहिब के प्रबंधन कमिटी के साथ तैयारियों की समीक्षा की गई। यह बैठक तख्त श्री हरमंदिर साहिब जी&comma; पटना सिटी स्थित सभाकक्ष में हुई। आवासन&comma; परिवहन&comma; विधि व्यवस्था एवं अन्य विषयों पर सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया गया तथा अधिकारियों को तख्त श्री हरिमंदिर जी&comma; पटना साहिब के प्रबंधन समिति से समन्वय स्थापित कर सभी प्रशासनिक व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करते हुए संगतों&comma; श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की हर सुविधा का ख़्याल रखने का निर्देश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि 359वें प्रकाशोत्सव का आयोजन 25 से 27 दिसम्बर&comma; 2025 तक होना निर्धारित है। इसमें देश एवं विदेश से काफी बड़ी संख्या में संगत&comma; श्रद्धालुगण एवं पर्यटक भाग लेंगे। कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। प्रकाशोत्सव के अवसर पर आवासन&comma; परिवहन&comma; यातायात प्रबंधन&comma; विधि-व्यवस्था संधारण तथा भीड़ प्रबंधन की उत्कृष्ट व्यवस्था रहेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि प्रकाशोत्सव हेतु चिकित्सा व्यवस्था&comma; पेयजल&comma; स्वच्छता&comma; विद्युत&comma; अग्निशमन&comma; आपदा प्रबंधन सहित सभी बिन्दुओं पर त्वरित गति से तैयारी की जा रही है। पटना जंक्शन&comma; पटना साहिब एवं अन्य रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ मे आई हेल्प यू काउण्टर क्रियाशील रहेगा। पटना सिटी क्षेत्र में कार्यक्रम स्थल&comma; कंगनघाट&comma; गुरूद्वारा एवं मार्ग में विभिन्न स्थलों पर हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी। श्रद्धालुओं के आवासन स्थलों का भी समुचित प्रबंधन रहेगा। मुख्य गुरूद्वारा तख्त श्री हरमंदिर साहिब जी&comma; पटना साहिब भवन&comma; प्रकाश पुंज&comma; गुरू का बाग&comma; बाल लीला गुरूद्वारा&comma; पर्यटक सुविधा केन्द्र&comma; श्री ओ पी शाह सामुदायिक भवन सहित सभी स्थलों पर 24&ast;7 साफ-सफाई एवं नियमित फॉगिंग की व्यवस्था रहेगी। सफाई व्यवस्था के समुचित संचालन एवं पर्यवेक्षण हेतु नियंत्रण कक्ष क्रियाशील रहेगा। सभी चिन्हित आवासन स्थलों पर अस्थायी शौचालयों का निर्माण एवं पूर्व से निर्मित स्थायी शौचालयों का रख-रखाव सुनिश्चित किया जाएगा। पर्याप्त संख्या में वाटर टैंकर एवं वाटर एटीएम की व्यवस्था रहेगी। प्रकाश की समुचित व्यवस्था रहेगी। आवश्यकतानुसार अस्थायी विद्युत कनेक्शन लिया जाएगा। सभी स्ट्रीट लाईट&comma; हाई मास्ट लाईट तथा मुख्य मार्गों का लाईट क्रियाशील रहेगा एवं पार्किंग स्थलों पर रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष भी प्रकाशोत्सव में पटना नगर निगम द्वारा कचरा का बेस्ट मैनेजमेंट किया जाएगा। संपूर्ण कार्यक्रम एक जीरो वेस्ट इवेंट रहेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पटना एवं राजगीर के बीच नियमित तौर पर उत्कृष्ट बसों का परिचालन किया जाएगा। श्रद्धालु एवं संगत पटना से राजगीर तथा राजगीर से पटना के बीच तीर्थ स्थानों का भ्रमण सुविधानुसार कर सकते हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी&comma; पटना को परिवहन विभाग से इस संबंध में नियमित समन्वय करने का निदेश दिया गया। विदित हो कि राजगीर सिखों का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। यहाँ श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व मनाया जाता है। यहाँ एक प्रसिद्ध गुरुद्वारा भी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि संगत एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रिंग सर्विस बस का परिचालन किया जाएगा। जिला परिवहन पदाधिकारी बीएसआरटीसी से इस संबंध में आवश्यक समन्वय रखेंगे। साथ ही कार्यक्रम के दौरान चिन्हित एरिया में समुचित संख्या में ई-रिक्शा का भी परिचालन कराया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को स्थानीय आवागमन में सुविधा हो।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि पटना सिटी क्षेत्र एवं आस-पास के क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार पथ की मरम्मति करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि पटना साहिब रेलवे स्टेशन&comma; गुरूद्वारा&comma; कंगन घाट एवं इसका एप्रोच&comma; गुरू का बाग&comma; बाल लीला गुरूद्वारा से पटनदेवी जाने का मार्ग&comma; सड़कों&comma; गलियों एवं अन्य स्थलों से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अपर जिला दंडाधिकारी नगर व्यवस्था को इस क्षेत्र में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाने का निदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए दंडाधिकारियों&comma; पुलिस पदाधिकारियों&comma; नगर निगम के अधिकारियों एवं अन्य को तैनात किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक&comma; यातायात द्वारा ट्रैफिक प्लान के अनुसार यातायात प्रबंधन किया जाएगा। ट्रैफिक पोस्ट की व्यवस्था की जाएगी। पार्किंग की समुचित सुविधा रहेगी। आकस्मिकता से निपटने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था भी रहेगी। सिविल सर्जन द्वारा आवश्यक सुविधाओं सहित आवासन स्थलों पर कैम्प अस्पताल की स्थापना की जाएगी। पर्याप्त संख्या में चिन्हित स्थलों पर चिकित्सा शिविरों की स्थापना की जाएगी। सभी चिकित्सा शिविरों पर 24&ast;7 चिकित्सा दल एवं पर्याप्त दवा तथा उपकरणों की व्यवस्था रहेगी। पीएमसीएच&comma; आईजीआईसी&comma; एनएमसीएच&comma; गुरू गोविन्द सिंह अस्पताल&comma; आईजीआईएमएस सहित अन्य सरकारी तथा निजी अस्पतालों में चिकित्सा हेतु विशेष तैयारी तथा अतिरिक्त आपात कक्ष की व्यवस्था रहेगी। सिविल सर्जन &comma; पटना इसे सुनिश्चित करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला अग्निशाम पदाधिकारी द्वारा मुख्य गुरूद्वारा तख्त श्री हरमंदिर साहिब जी&comma; पटना साहिब भवन&comma; प्रकाश पुंज&comma; गुरू का बाग&comma; बाल लीला गुरूद्वारा&comma; पर्यटक सुविधा केन्द्र&comma; श्री ओ पी शाह सामुदायिक भवन सहित सभी चिन्हित स्थलों पर फायर टेंडर एवं अग्निशाम यंत्र की व्यवस्था की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा समुचित संख्या में एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ टीम की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। घाटों पर समुचित आपदा प्रबंधन प्राणाली क्रियाशील रहेगी। गंगा नदी में निजी नावों के अवैध परिचालन पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों को भी प्रतिनियुक्त किया जाएगा। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सहायता हेतु स्टीमर की सुविधा रहेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि पथ निर्माण विभाग&comma; बीएसआरडीसीएल&comma; आयोजकों एवं अन्य द्वारा कार्यक्रम स्थल&comma; रेलवे स्टेशन&comma; एयरपोर्ट एवं अन्य चिन्हित स्थलों पर पर्यटकों की सुविधा हेतु साईनेज लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु ड्रॉप गेट भी स्थापित किया जाएगा। विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। विभिन्न स्थलों पर जन सहायता केन्द्रों का अधिष्ठापन किया जाएगा। सीसीटीवी से अनुश्रवण किया जाएगा। मुख्य नियंत्रण कक्ष के अतिरिक्त अस्थायी नियंत्रण कक्ष भी क्रियाशील रहेगा। क्यूआरटी एवं स्पेशल टीम का भी गठन किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों तथा प्रबंधक समिति के बीच सुदृढ़ संवाद तथा सार्थक समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रकाशोत्सव के अवसर पर उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन&comma; सुचारू यातायात तथा सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग&comma; तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त&comma; पटना श्री समीर सौरभ&comma; अनुमंडल पदाधिकारी पटना सिटी&comma; नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी&comma; अपर नगर आयुक्त&comma; पटना नगर निगम&comma; सिविल सर्जन&comma; अपर जिला दंडाधिकारी आपूर्ति&comma; अपर जिला दंडाधिकारी&comma; विधि-व्यवस्था&comma; अपर समाहर्त्ता आपदा प्रबंधन&comma; अध्यक्ष&comma; तख्त श्री हरिमंदिर जी&comma; पटना साहिब श्री जगजोत सिंह&comma; अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी&comma; पटना सिटी&comma; महाप्रबंधक पेसू&comma; स्टेशन प्रबंधक पटना जंक्शन&sol;पटना साहिब&sol;गुलजारबाग&comma; कार्यपालक अभियंता पीएचईडी&comma; पथ प्रमंडल&comma; भवन प्रमंडल एवं अन्य भी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

हाथी का आतंक, तेलहारा गांव में देखा गया, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई

अनियंत्रित स्कार्पियो ने टोटो में मारी टक्कर करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल!

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं डीएम ने, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश