महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती पर निकला भव्य जुलूस, गूंजे जयघोष

&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> 20वीं शताब्दी के महान संत महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 142वीं जयंती के अवसर पर नरपतगंज प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव में श्रद्धा&comma; भक्ति और उत्साह के साथ जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा सह जुलूस निकाला गया&comma; जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सत्संग प्रेमियों ने भाग लिया। जुलूस लक्ष्मीपुर चौक से प्रारंभ होकर मिर्जापुर होते हुए पूरे गांव का नगर भ्रमण किया। इसके बाद लक्ष्मीपुर&comma; फुलकाहा समेत आसपास के विभिन्न गांवों में भ्रमण करते हुए श्रद्धालुओं ने संतमत और सत्संग का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जुलूस के दौरान श्रद्धालुओं ने &OpenCurlyDoubleQuote;महर्षि मेंही अमर रहें”&comma; &OpenCurlyDoubleQuote;जब तक सूरज चांद रहेगा&comma; महर्षि मेंही बाबा का नाम रहेगा” जैसे जयघोष लगाए&comma; जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया। वहीं सत्संग प्रवचन और भजनों से माहौल और भी आध्यात्मिक हो उठा। इस अवसर पर संतमत के सूरदास बाबा&comma; सत्यदेव बाबा&comma; जगदीश बाबा एवं रमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज ने मानव समाज को सत्य&comma; अहिंसा&comma; प्रेम&comma; सद्भाव और आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति और भाईचारा स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महर्षि मेंही जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में डॉ&period; सत्यनारायण यादव&comma; लीलानंद यादव&comma; बेचन यादव&comma; धीरेंद्र यादव&comma; महादेव यादव&comma; रेणु यादव&comma; नागेंद्र यादव&comma; ललन कुमार सिंह&comma; ललन कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, एक वर्षीय बेटे का सोमवार को मनाया था जन्मदिन

मध्य विद्यालय नवाबगंज में बाल संसद चुनाव संपन्न, बच्चों में दिखा लोकतंत्र का उत्साह

फुलकाहा एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ दो बाइक जब्त