प्रधानाध्यापक को सेवानिवृत्ति होने पर दी गई समारोह आयोजित कर विदाई

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय कन्हैली के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार यादव के सेवानिवृत होने पर मंगलवार को विद्यालय परिसर में विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। वे इस विद्यालय में आठ साल से पदस्थापित थे और काफी लोकप्रिय बन गए थे पूरे कन्हैया गांव में वे बच्चों को अपने से बुलाकर विद्यालय आने के लिए प्रेरित करते थे और लोगों को जागरुक भी करते थे। शिक्षा का उन्होंने अलख भी जगाया और जब से उन्होंने योगदान लिया था तब से बच्चों की उपस्थिति काफी अधिक हुई। इस मौके पर शिक्षकों एवं गण्यमान्य लोगों ने फूल&comma; बुके&comma; अंग वस्त्र भेंट कर विदाई दी। इस मौके पर दरगाहीगंज मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार ने कहा कि वह अपने पूरे जीवन काल में शिक्षक पद पर रहकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किए हैं जो अुनसरणीय है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि शिक्षक सेवानिवृत्ति होते हैं लेकिन शिक्षा से सेवानिवृत्त नहीं होते हैं&comma; आप सब दिन समाज सेवा एवं शिक्षा सेवा करते रहें ताकि आपको भी नहीं लगे की हम सेवानिवृत्त हुए हैं। कन्या मध्य विद्यालय नवाबगंज की प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी ने कहा की सेवानिवृत्ति एक सरकारी प्रक्रिया है&comma; जो सभी सरकारी कर्मी के साथ लागू होती है। परंतु इनके साथ जितने दिन भी मैंने कार्य किया बहुत कुछ इनसे सीखने का मौका मिला। कहा कि विद्यालय में इनकी कमी खलेगी। मौके पर लोगों ने उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन को लेकर शुभकामनाएं दी। मौके पर प्रखंड प्रमुख मनोज यादव&comma; चंदा हाई स्कूल के प्रधान शिक्षक रामचंद्र यादव&comma; एमडीएम प्रभारी मनोज भारती पूर्व मुखिया कृष्ण देव यादव&comma; राजद नेता मनीष यादव&comma; सहायक शिक्षक राजदेव भ शिक्षक नेता मो एहसान&comma; अर्चना कुमारी&comma; साधना कुमारी&comma; ममता कुमारी&comma; रीमा कुमारी&comma; मेहनाज जवी&comma; मुकेश कुमार समेत शिक्षक गण मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जिलाधिकारी ने की लोक शिकायत निवारण एवं आरटीपीएस की समीक्षा

एमडीए अभियान में कम्युनिटी रेडियो बना जमीनी ताकत

पुलिस महानिरीक्षक पुर्णियां, ने 56 वीं वाहिनी मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल बथनाहा का किया भ्रमण