60 साल के बुजुर्ग ने 22 वर्षीय युवती संग रचाई शादी, गांव में चर्चा का विषय बनी अनोखी प्रेम कहानी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कटिहार&sol;मनिहारी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत बाघमारा पंचायत में 60 वर्षीय बुजुर्ग और 22 वर्षीय युवती की शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों ने गांव के मंदिर में एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह रचाया। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है&comma; जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार&comma; 60 वर्षीय सुग्रीव पासवान और 22 वर्षीय फुलकी देवी पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध में थे। धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते की जानकारी गांववालों और पंचायत तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने दोनों को काफी समझाने का प्रयास किया&comma; लेकिन दोनों अपने फैसले पर अडिग रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>युवती फुलकी देवी ने स्पष्ट कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है। वहीं सुग्रीव पासवान ने भी बताया कि दोनों लंबे समय से साथ रहना चाहते थे&comma; इसलिए विवाह करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों के अनुसार&comma; सामाजिक सहमति बनने के बाद पंचायत की मौजूदगी में गांव के मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। विवाह के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सुग्रीव पासवान ने फुलकी देवी की मांग में सिंदूर भरकर विवाह की रस्म पूरी की। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और लोगों ने तालियां बजाकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कंगन घाट पर चला स्वच्छता एवं पूजन सामग्री पुनर्चक्रण अभियान, 1200 किलो कचड़ा किया गया एकत्रित

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने आलोक कुमार सिंह

बिहार में मिथकों पर भारी पड़ा संवाद, लाखों बेटियों तक पहुंचा एचपीवी सुरक्षा कवच