शेखपुरा में सरकारी चापाकालों पर अवैध कब्जे पर प्रशासन का एक्शन, 4 लोगों पर FIR के आदेश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार &colon;<&sol;strong> भीषण गर्मी और जल संकट के बीच शेखपुरा जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। आज शनिवार को एसडीएम सुश्री प्रियंका कुमारी ने चेवाड़ा प्रखंड के लोहान पंचायत का औचक निरीक्षण किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण में सामने आया कि लोहान गांव के 4 सरकारी चापाकालों में कुछ रसूखदार लोगों ने अवैध रूप से निजी मोटर लगा रखी थी। इससे आम ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशानी हो रही थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसडीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष और पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि सभी 4 अवैध कब्जाधारियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसडीएम प्रियंका कुमारी ने कहा&comma; <em>&&num;8220&semi;इस गर्मी में पेयजल पर सबका समान अधिकार है। सरकारी चापाकालों पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं होगा। दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।&&num;8221&semi;<&sol;em><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत जताई है और उम्मीद जताई है कि अब उन्हें नियमित पानी मिल सकेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान चेवाड़ा के अंचलाधिकारी&comma; पीएचईडी के अधिकारी और स्थानीय पुलिस भी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍था : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश, सीएम ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला कैंडल मार्च

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 20 फरियादें, समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश