झूला झूलने के दौरान 12 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित<&sol;strong>। पटना के फुलवारी शरीफ प्रखंड अंतर्गत मानपुर अंडा पंचायत के मझौली गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई&period; मृतक की पहचान मझौली मुसहरी निवासी सुदर्शन मांझी के पुत्र के रूप में हुई है&period; घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है&comma; जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह सुदर्शन मांझी का 12 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार गांव के अन्य बच्चों के साथ खेतों की ओर बकरी चराने गया था&period; बताया जाता है कि वह घर से एक ओढ़नी भी साथ लेकर गया था&period; खेत के पास एक पेड़ के नीचे बच्चों के साथ खेलते समय उसने ओढ़नी को पेड़ की डाल में बांधकर झूला बनाने का प्रयास किया&period; इसी दौरान अचानक ओढ़नी का फंदा उसके गले में फंस गया और वह झूलते हुए गंभीर रूप से घायल हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गांव के लोगों के अनुसार घटना के समय उसके साथ कुछ अन्य बच्चे भी मौजूद थे&period; हादसा होते ही बच्चे घबरा गए और डर के कारण वहां से भागकर गांव पहुंचे&period; उन्होंने ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी&period; सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए&period; तब तक बालक की मौत हो चुकी थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया&period; परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया&period; मृतक के पिता सुदर्शन मांझी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं&period; परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर बताई जाती है&period; बालक की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की सूचना मिलने पर फुलवारी शरीफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की&period; पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया&comma; लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे&period; उनका कहना था कि बच्चे की मौत हो चुकी है और अब उसके शव के साथ किसी प्रकार की चिकित्सीय प्रक्रिया नहीं कराना चाहते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दोपहर से लेकर देर शाम तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी परिजनों को समझाने-बुझाने में जुटे रहे&period; स्थिति को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया गया&period; मानपुर अंडा पंचायत के मुखिया सुनील यादव तथा सरपंच ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और उन्हें कानूनी प्रक्रिया की आवश्यकता के बारे में समझाया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>काफी मशक्कत के बाद मुखिया सुनील यादव के समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए&period; इसके बाद रात करीब आठ बजे पुलिस टीम शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना पहुंची। मुखिया सुनील यादव ने बताया कि मृतक का परिवार बेहद गरीब है और मजदूरी करके किसी तरह जीवनयापन करता है&period; उन्होंने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा तथा सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फुलवारी शरीफ थाना के सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि 12 वर्षीय नाबालिक बच्चा आदित्य कुमार पिता सुदर्शन मांझी गांव में बकरी चराने के लिए खेतों की तरफ गया था जहां एक पेड़ में ओढ़नी से झूला बनाने के दौरान गले में उसका फंदा फस गया और उसकी मौत हो गई &period; देर रात परिवार के लोगों को समझा बूझकर डेड बॉडी को एम्स में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया &period; उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का प्रतीत होता है&period; पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी&period; घटना के बाद पूरे मझौली गांव में शोक की लहर है और लोग मृत बालक के परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मंत्री नंदकिशोर राम की दलित राजनीति कार्ड की नैरेटिव का पोल खुल गया; जबकि पहले से ही 21 हार्डिंग रोड में उन्हें आवास आवंटित कर दिया गया था : एजाज अहमद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने वाल्मीकिनगर में कार्यकर्ताओं संग सुना ‘मन की बात’ का 134वां संस्करण

गोली मारकर युवक की हत्या, भूमि विवाद का आरोप